India

​क्या आप वाकई पूरी तरह से कॉन्फिडेंट इंसान हैं? इन पांच बातों से करें खुद का टेस्ट

आत्मविश्वास की बात आती है तो हमारे अंदर एक ऐसे इंसान की छवि बनती है जो हमेशा सबके सामने खुलकर बोलता है. हालांकि जरूरी नहीं है कि वो इंसान कॉन्फिडेंस से भरपूर हो. दरअसल कॉन्फिडेंस का मतलब ये नहीं होता है कि आप कभी भी किसी के सामने फटाफट बोल लेते हैं. इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें होती हैं जो बताती हैं कि आप एक आत्मविश्वासी इंसान हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे, आप कैसे ये पहचान सकते हैं कि आप पूरी तरह से कॉन्फिडेंट इंसान हैं या फिर नहीं.

​क्या आप वाकई पूरी तरह से कॉन्फिडेंट इंसान हैं? इन पांच बातों से करें खुद का टेस्ट

आत्मविश्वास एक मानसिक स्थिति होती है जो इंसान के मेंटली मजबूत होना दिखाती है. इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को अपनी सीमाओं के साथ ही ताकत के बारे में बी पता है. वो चुनौतियों को सामना कर सकते है. चलिए जान लेते हैं उन 5 चीजों के बारे में जो ये बताएंगी कि आप कॉन्फिटेंड हैं या फिर नहीं.

फैसले लेने की कैसी है क्षमता?

अगर आप उन लोगों में से हैं जो मुश्किल परिस्थितियों में फैसला लेने में सक्षम रहते हैं. आपको भले ही कभीकभी फैसले लेते वक्त डर महसूस हो और आप दूसरों से सलाहमशवरा भी लेते हो, लेकिन दूसरों की बातों पर विश्वास करके राय बनाने की बजाय आप अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करते हैं और फैसला लेते हैं. इसी के साथ अपने फैसलों की जिम्मेदारी लेने की भी हिम्मत रखते हैं.

दूसरों के ओपिनियन से नहीं डरते

आत्मविश्वास की ये भी एक पहचान होती है कि आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई आपको पसंद करता है या फिर नहीं. आप इसलिए अपनी पर्सनैलिटी नहीं बदलते हैं कि कोई दूसरा आपको स्वीकार करें. हालांकि अहंकार और आत्मविश्वास में एक बारीक अंतर होता है. इसका मतलब सीधे तौर पर ये है कि किसी की आलोचना से आप टूटते नहीं हैं.

न कहने से नहीं डरते हैं

अगर आपको अपनी सीमाएं तय करने में डर नहीं लगता है तो आप एक कॉन्फिडेंट इंसान हैं. दरअसल कुछ लोग ऐसे होते हैं कि जो कभी भी किसी काम को मना नहीं कर पाते हैं. अगर आप मना कर भी देते हैं तो गिल्ट में रहते हैं. ये बहुत जरूरी है कि जब आपके पास समय न हो या फिर लोग बारबार आपके पास छोटेछोटे कामों को लेकर आ जाते हैं तो आपको सहजता और शांति के साथ न कहना आना चाहिए.

सही तरह से अपने फैक्ट रखना

कॉन्फिडेंट होने का मतलब ये नहीं है कि आप सबके सामने कितना बोल लेते हैं. इसका सीधा तौर पर कनेक्शन होता है कि आप मुश्किल सिचुएशन में भी किस तरह से शांत रहकर फैक्ट्स के साथ अपनी बात रख पाते हैं. इस तरह का कॉन्फिडेंस तभी आता है जब आप अपने काम के बारे में सही जानकारी रखते हो.

दूसरों से नहीं करते खुद की तुलना

कॉन्फिडेंट इंसान की एक पहचान ये भी होती है कि वो अपनी तुलना दूसरों से नहीं करते हैं, जैसे कोई तस्वीरों में कितना अच्छा लगता है, किसी की लाइफस्टाइल कितनी लग्जरी है. इस बात को लेकर आप कभी नीचा महसूस नहीं करते हैं. इस तरह से कॉन्फिडेंट इंसान एक तरह से मेंटली मजबूत होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply