मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा लंबे समय बाद ओटीटी पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी मिस्ट्रीथ्रिलर वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का पहला पोस्टर सोमवार को जारी कर दिया गया। सीरीज में परिणीति एक नए और गंभीर अंदाज में नजर आएंगी।

24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक
मेकर्स के मुताबिक ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का प्रीमियर 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। कहानी एक मां की अपने गुमशुदा बच्चे की तलाश के इर्दगिर्द घूमती है। तलाश के दौरान उसके सामने कई ऐसे राज खुलते हैं, जिससे उसे अपने करीबियों पर भी शक होने लगता है।
स्टारकास्ट में कई बड़े नाम
परिणीति के साथ सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सुमीत व्यास और हरलीन सेठी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सीरीज का निर्देशन रेंसिल डी’सिल्वा ने किया है, जबकि इसका निर्माण सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने किया है।
‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद नया अंदाज
परिणीति को आखिरी बार फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था। अब ‘शक’ के जरिए वह एक मिस्ट्रीथ्रिलर कहानी में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है।



