
उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर गांव में बेखौफ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गांव में ही दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान गिरजा शंकर (पुत्र शिव कुमार) के रूप में हुई है. गोली कांड के पहले दोपहर में मृतक के दो भाइयों पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया था. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते यह वारदात हुई. अगर दोपहर में हुई चाकूबाजी की घटना पर पुलिस ने समय रहते एक्शन लिया होता, तो गिरजा शंकर की जान बचाई जा सकती थी. दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
दोपहर में भाइयों पर चाकू से हमला हत्या से महज कुछ घंटे पहले दोपहर में आरोपियों ने मृतक गिरजा शंकर के दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी.
पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भाइयों पर हमले के बाद वे तुरंत थाने गए और नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इससे बेखौफ हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए.
दौड़ाकर मारी गोली थाने से लौटने के बाद आरोपियों ने गिरजा शंकर को गांव में दौड़ाया और गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. गांव के ही कुलदीप कुमार पुत्र रामऔतर पर गोली चलाने का आरोप है.
मुख्य आरोपी वारदात को अंजाम देने का आरोप गांव के ही कुलदीप कुमार (पुत्र रामऔतर) पर लगा है.
हत्या का कारण प्रारंभिक जांच में गंगा कटरी की जमीन पर कब्जे और प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया जा रहा है.
पुलिस की बाइट व कार्रवाई मामले की जानकारी देते हुए एसीपी बिल्हौर (अंकित कुमार) ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. सुसंगत धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी.
कौशांबी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 11 मौतों का जिम्मेदार आदिल दबोचा गया, जवाबी फायरिंग में घायल
11 मौतों के बाद बड़ा एक्शन: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री कांड का मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Uttar Pradesh News और पाएं हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड.



