India

​एक तरफा तो नहीं होता जा रहा आपका रिश्ता, इन 5 संकेतों से पहचानें

रिश्ते में लड़ाई नहीं है फिर भी कुछ ऐसी चीजें हो रही होती हैं कि दो लोग साथ होते हुए भी दूर होते जाते हैं. कई बार हमें पता भी नहीं चलता है और हम रिश्ते को एक तरफा ढो रहे होते हैं. ये बदलाव बस चुपचाप आता है. ज्यादातर कपल को ये बात बहुत मामूली महसूस होती है, लेकिन समय के साथ आपको खुशी की जगह उस रिश्ते में थकान जैसी महसूस होने लगती है. मानों सिर्फ आप ही सारी चीजों को अपने कंधे पर ढो रहे हैं और पार्टनर का कोई एफर्ट ही नहीं है. इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में जिससे आप पता कर सकते है कि आपका रिश्ता अब बस एक तरफा होता जा रहा है.

​एक तरफा तो नहीं होता जा रहा आपका रिश्ता, इन 5 संकेतों से पहचानें

हर रिश्ता किसी लड़ाई या फिर धोखे की वजह से नहीं टूटता है, बल्कि कई बार वो इसलिए टूट जाता है क्योंकि उसमें सारे एफर्ट बस एक ही पार्टनर के होते हैं. 5 ऐसे मामूली से लगने वाले संकेत हैं जो ये बताते हैं कि आप एक तरफा रिश्ते को जबरदस्ती आगे खींचने की कोशिश कर रहे हैं.

आप ही करते हैं हमेशा पहल

आपके रिश्ते में भी ऐसा है कि पहले आप दोनों मिलकर घूमने का प्लान किया करते थे और आपके पार्टनर भी मैसेज कॉल पर जुड़े रहते थे, लेकिन अब आप ही पहले मैसेज करते हैं, प्लान बनाते हैं और पता करते हैं कि वे कब फ्री हैं. ऐसे में कई बार एहसास भी नहीं होता है कि कैसे आप ही उस रिश्ते को बनाए रखने के लिए एफर्ट लगा रहे हैं.

क्या आपको ही रहती है चिंता?

आपको उनके काम के स्ट्रेस, उनसे जुड़ी हर छोटीमोटी चिंताएं याद रहती हैं और आप हमेशा उनसे संवाद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे शायद ही कभी पूछते हैं कि आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है. ऐसे में ये चीज दिखाती है कि दिलचस्पी सिर्फ एक तरफा चल रही है. हो सकता है आपके पार्टनर पर बहुत काम का बोझ या जिम्मेदारियां हो, इसलिए एक बार आपको इस पर खुलकर बात करनी चाहिए.

Image:Pexels

हमेशा आप ही खत्म करते हैं लड़ाई

पतिपत्नी या लव पार्टनर्स का रिश्ता हमेशा ही ऐसा होता है, जिसमें नोकझोंक भी खूब होती है, लेकिन दोनों तरफ से इस झगड़े को खत्म करना. गुस्सा हुए पार्टनर को मनाना यही तो रिश्ते की खूबसूरती होती है. अगर आपका रिश्ता ऐसा होता जा रहा है कि हारकर आप ही हमेशा लड़ाई को खत्म करते हैं तो ये एकतरफा एफर्ट का संकेत है.

आप अकेलापन महसूस करते हैं

किसी भी रिश्ते में अगर एक पार्टनर हमेशा एफर्ट लगाए तो उसे धीरेधीरे अकेलापन महसूस होने लगता है और वो सिर्फ उस रिश्ते को बचाने के लिए सब कुछ सहता रहता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि आप पार्टनर के साथ होते हुए भी अकेला महसूस करते हैं तो हो सकता है रिश्ता एक तरफा होता जा रहा है.

समझौते तो नहीं कर रहे आप

अगर आपके रिश्ते में भी चीजें इस तरह से चल रही हैं कि आपको अपनी पसंदनापसंद को लेकर समझौता करना पड़ता है तो हो सकता है कि रिश्ता एक तरफा होता जा रहा हो. जैसे उनके शेड्यूल के हिसाब से प्लान बदल जाता है, जबकि आपका कहीं जाने का बहुत मन था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply