IndiaUttar Pradesh

​Swachh Vayu Sarvekshan 2026: बिहार में सिर्फ पटना की हवा स्वच्छ, टॉप लिस्ट में यूपी के 5 और MP के 3 शहर… जानिए किस राज्य का क्या हाल

‘जरा अदब से सांस लीजिए हुजूर, अब हम सिर्फ तहजीब में ही नहीं, ताजा हवा की रैंकिंग में भी अव्वल हैं’… इंदौर वालों के लिए यह एक हल्की चुभन है और लखनऊ वालों के लिए यह एक हसीन मौका. कल तक जो शहर अपनी स्वच्छता पर इतराता था. आज उसकी बादशाहत एक पायदान नीचे खिसक गई है. जी हां, हम बात कर रहे हैं इंदौर की. जिस इंदौर को सबसे स्वच्छ और साफ सुथरा शहर माना जाता था, वह सरकार की ताजा रैंकिंग में नंबर दो पर है. इसे वक्त का तकाजा कहिए या फिर हवाओं का बदला मिजाज… जिस लखनऊ की आबोहवा को कभी कमतर आंका जाता था, जो शहर कभी धुंध और धूल की तोहमतें सहता था, आज वही केंद्र सरकार की ताजा रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गया है. अब तो बड़े शान से कहना पड़ेगा कि ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’.

​Swachh Vayu Sarvekshan 2026: बिहार में सिर्फ पटना की हवा स्वच्छ, टॉप लिस्ट में यूपी के 5 और MP के 3 शहर… जानिए किस राज्य का क्या हाल

दरअसल, देश में कहां की आबोहवा कितनी साफ है, इसको लेकर सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एक सर्वे किया है. इस सर्वे में कई राज्यों के 130 बड़े और प्रमुख शहरों का जिक्र है और उसकी रैंकिंग और स्कोर भी जारी की गई है. पर्यावरण मंत्रालय के ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण2026’ में दो कैटेगरी रखी गई थी. पहली 10 लाख से ऊपर आबादी वाली कैटेगरी और दूसरी कैटेगरी तीन से 10 लाख की आबादी वाली थी. इस खबर में दोनों कैटेगरी का जिक्र करेंगे और यह जानेंगे कि किस शहर की हवा कितनी साफ है?

ऐसे में सबसे पहले बात करते हैं 10 लाख से ऊपर आबादी वाली कैटेगरी की. इसमें 48 शहरों का जिक्र है. टॉप 20 में यूपी के 5 शहर हैं. अगर महाराष्ट्र की बात करें तो इसमें चार शहर हैं. वहीं, मध्य प्रदेश की तीन सिटी इसमें शामिल हैं. बिहार में केवल पटना की हवा साफ है. वहीं, अगर रैंकिंग और स्कोर की बात करें तो नंबर एक में उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर है. इसकी रैंकिंग 1 है और स्कोर 198 है.

10 लाख से ऊपर की आबादी वाली कैटेगरी में कितने शहर? Top 10

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण2026

वहीं, दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश का इंदौर है. इसकी रैंकिंग 2 और स्कोर 197 है. इसी तरह से तीसरे नंबर पर एमपी का जबलपुर , चौथे नंबर पर एमपी का ही भोपाल जबकि पांचवें नंबर पर यूपी का आगरा है. इसकी भी रैंकिंग चार है.

टॉप 20 में यूपी के 5 शहर

शहरफाइनल स्कोररैंक
1लखनऊ1981
2आगरा1924
3गाजियाबाद1849
4कानपुर183.211
5इलाहाबाद18013

टॉप 20 में महाराष्ट्र के 4 शहर

शहरफाइनल स्कोररैंक
1थाणे1877
2नवी मुंबई1849
3नागपुर183.810
4पुणे18312

टॉप 20 में MP के 3 शहर

  • इंदौर, स्कोर197 और रैंक2
  • जबलपुर, स्कोर195, रैंक3
  • भोपाल, स्कोर192, रैंक4

वहीं, अगर बात तीन से 10 लाख की आबादी वाली कैटेगरी की करें तो इसमें सबसे पहले नंबर ओडिशा का राउरकेला, जहां की हवा सर्वे के मुताबिक बेहद साफ है. इसका फाइनल स्कोर 198.5 है और रैंक एक है. वहीं दूसरे नंबर पर यूपी का फिरोजाबाद है. इसका स्कोर 195 है. तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश का गुंटुर , चौथे नंबर पर महाराष्ट्र का अमरावती और पांचवें नंबर पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर है. इसका स्कोर 193.5 है. वहीं, यूपी का नोएडा 10वें नंबर है.

3 से 10 लाख की आबादी वाली कैटेगरी में टॉप 10 में कितने शहर?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply