Hanuman Ansh Movie Collection: फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में काफी देखी जा रही है. मात्र दो करोड़ में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 122 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसका मतलब है कि बॉलीवुड की भाषा में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. ये बात खुद फिल्म की कमाई के आंकड़े कह रहे हैं. अगर इस पूरी कहानी को शेयर बाजार के शब्दों में कहें तो हनुमान अंश के बनाने वालों या यूं कहें कि फिल्म में निवेश करने वालों को मोटी कमाई हो चुकी है. साल 2026 में अभी तक किसी भी लेंग्वेज बनी फिल्म ने इतना रिटर्न नहीं दिया है. यहां तक कि करीब 2000 करोड़ रुपए कमाने वाली धुरंधर 2 का रिटर्न भी इतना नहीं था. जितना मौजूदा समय में हनुमान अंश का हो चुका है. खास बात तो ये है कि ये भी रुकने का नाम नहीं लेगी.

आंकड़ों पर बात करें तो ने एक महीने में 6000 फीसदी से ज्यादा की कमाई कर डाली है. करीब 2 करोड़ रुपए से बनी फिल्म का नेट कलेक्शन 122 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है. नंबरों के लिहाज से देखें तो कई फिल्मों का बजट इससे भी ज्यादा होता है, लेकिन फिल्म का बजट और कमाई के बीच का फीसदी में अंतर काफी बड़ा हो चुका है. अगर इसे शेयर बाजार के लिहाज से देखें तो कई बड़ी दिग्गज कंपनियां कमाई कराने के लिहाज से ढेर होती हुई दिखाई दी हैं. आइए इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं…
कैसा रहा हनुमान अंश का सफर?
इस छोटे बजट की फिल्म की शुरुआत शुरुआती दिनों में काफी धीमी देखने को मिली थी. जैसे कि शेयर बाजार में कोई कंपनी जब लिस्ट होती है तो कुछ कंपनियों के शेयरों में उछाल काफी धीमा या यूं कहें कि काफी धीमा होता है. करीब दो हफ्ते तक फिल्म का प्रदर्शन काफी फीका सर देखने को मिला था. लेकिन उसके बाद फिल्म ने रफ्तार जो पकड़ी वो अब रुकने का नाम नहीं ले रही है. 6 सितंबर को फिल्म ने 22 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. जोकि 30 या 31 दिन किसी भी फिल्म की कमाई के लिहाज से काफी ज्यादा है. खास बात तो ये है कि धुरंधर का भी कमाई का आंकड़ा महीनेभर बाद इतना देखने को नहीं मिला था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर 2 का आंकड़ा 12 करोड़ रुपए के आसपास देखने को मिला था.
कितनी करा चुकी है कमाई?
अगर हनुमान अंश को एक स्टॉक मानकर चले और फिल्म की कमाई को रिटर्न बोले तो एक महीने में हनुमान अंश ने निवेशकों को नेट कलेक्शन के हिसाब से 6000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार एक महीने में फिल्म का नेट कलेक्शन 122 करोड़ रुपए से ज्यादा का हो चुका है. अगर बात ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 144 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर डाली है. जिसकी वजह से फीसदी के हिसाब से फिल्म से रिटर्न 7100 फीसदी से ज्यादा का हो चुका है. जो कि रिटर्न देने के मामले में शेयर बाजार की भाषा में मल्टीबैगर बन चुकी है.
अच्छे अच्छे दिग्गज हुए शेयर बाजार में ढेर
अगर बात शेयर बाजार की दिग्गज कंपनियों की बात करें तो और हनुमान अंश की फिल्म के रिटर्न से तुलना करें तो वो कंपनियां पानी भरती हुई दिखाई दे रही हैं. बीते एक महीने में देश की टॉप 10 में 8 कंपनियों के शेयरों में तो गिरावट देखने को मिली है. वहीं जिन दो कंपनियों ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है वो काफी कम है. अगर बात देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की करें तो एक महीने में 2 फीसदी के नुकसान में है. जबकि टीसीएस और इंफोसिस को 7 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हुआ है. इस एक महीने में टॉप 10 कंपनियों में सबसे ज्यादा नुकसान देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को हुआ है. जिसके शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. एलआईसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बीते एक महीने में थोड़े पॉजिटिव जरूर देखने को मिले हैं, लेकिन वो भी संतुष्ट करने लायक नहीं है.



