India

​भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान की टीम घोषित, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

भारत और जापान के क्रिकेट इतिहास में पहली बार दोनों टीमें आमनेसामने होने जा रही हैं। 22 सितंबर 2026 को होने वाले इस ऐतिहासिक T20 International मुकाबले के लिए जापान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने केंडेल काडोवाकीफ्लेमिंग को टीम की कमान सौंपी है। यह मुकाबला जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, तोचिगी प्रीफेक्चर में खेला जाएगा।

​भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान की टीम घोषित, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

केंडेल काडोवाकीफ्लेमिंग संभालेंगे जापान की कमान

भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक मुकाबले में केंडेल काडोवाकीफ्लेमिंग जापान की कप्तानी करेंगे। वह जापान के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा इब्राहिम ताकाहाशी और डेक्लान सुजुकीमैककॉम्ब ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जापान के लिए 50 से ज्यादा T20I मुकाबले खेले हैं।

जापान की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। जेक कुसुडानैर्न को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है। वहीं शेन वॉर्न से प्रभावित जापान के लेग स्पिनर मकोतो तानियामा भी इस टीम का हिस्सा हैं। तानियामा जापान के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं।

भारत के खिलाफ जापान की 15 सदस्यीय टीम

जापान की टीम में केंडेल काडोवाकीफ्लेमिंग , चार्ली हाराहिन्जे , बेंजामिन इटोडेविस , अलस्टर काडोवाकीफ्लेमिंग , कोहेई कुबोटा , जेक कुसुडानैर्न , वातरु मियाउची , रियो सकुरानोथॉमस , एलेक्स शिराईपैटमोर , शोमा सुगायास्लेटर , डेक्लान सुजुकीमैककॉम्ब , त्सुयोशी ताकादा , इब्राहिम ताकाहाशी , मकोतो तानियामा और लाचलान यामामोटोलेक शामिल हैं।

भारत और जापान के बीच होने वाला यह पहला पुरुष T20I मुकाबला होगा। यह मैच दोनों देशों के बीच खेल सहयोग बढ़ाने वाली ‘Sport 75’ पहल का भी हिस्सा है। इसके अलावा यह एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान के लिए बड़ी तैयारी मानी जा रही है।

22 सितंबर का भारत बनाम जापान T20I मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि एक तरफ मौजूदा T20 वर्ल्ड चैंपियन भारत होगा, जबकि दूसरी ओर जापान अपने क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक खेलने उतरेगा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply