India

​Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 की GEN-Z कंटेस्टेंट अरिश्फा खान का स्टाइल है कमाल, देखें तस्वीरें

अरिश्फा खान का ये लुक काफी प्रिटी है. उन्होंने बिग बॉस प्रीमियर के दिन ये पिंक कलर का गाउन कैरी किया है, जिसमें वो फेरीटेल लुक में नजर आ रही हैं. कोर्सेट टॉप, ग्लिटरी डिटेलिंग और फ्लेयर्ड बॉटम के साथ ही लाइट वेट फ्लोई केप दी गई है. इस तरह का लुक इवनिंग पार्टी से लेकर डे इवेंट तक के लिए कमाल लगता है.

​Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 की GEN-Z कंटेस्टेंट अरिश्फा खान का स्टाइल है कमाल, देखें तस्वीरें

अरिश्फा खान इस ब्लैक ड्रेस में गॉर्जियस और बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं. ड्रेस पर ग्लिटरी सीक्वेन डिटेलिंग की गई है. ड्रेस का बॉडी हगिंग स्टाइल, प्लीटेड डिटेलिंग डिजाइन को और भी इनहैंस कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर बैग कैरी किया है. मेकअप से लेकर स्टेटमेंट जूलरी तक उनका ये लुक रेड कारपेट रेडी है.

अरिश्फा खान रेड कलर की साड़ी गॉर्जियस लग रही हैं. इस तरह का लुक आप किसी वेडिंग फंक्शन में रीक्रिएट कर सकती हैं. उन्होंने बिल्कुल सिंपल रेड साड़ी को प्लीटेड पल्लू में कैरी किया है. इसी के साथ पोल्की झुमके, जड़ाऊ डबल लेयर नेकपीस, मांग टीका, कंगन और कमरबंद के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है.

अरिश्फा खान का ये लुक फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है. उन्होंने मल्टी कलर अनारकली कुर्ती कैरी की है, जिसमें अंबी, बूटी, के पैटर्न दिए गए हैं और जरी वर्क भी किया गया है. लुक को कंप्लीट करने के लिए अरिश्फा ने ब्लू कलर का दुपट्टा लिया है जिससे एक बैलेंस कंट्रास्ट क्रिएट हुआ है.

पार्टी के लिए अगर लुक का आइडिया चाहिए हो तो अरिश्फा खान के इस लुक से इंस्पिरेशन ली जा सकती है. उन्होंने एब्सट्रैक्ट पैटर्न वाली कलरफुल ट्यूब ड्रेस कैरी की है. इसका फिटेड सिल्हूट और फ्लेयर्ड बॉटम मरमेड इल्यूजन क्रिएट करता है. बालों को सॉफ्ट वेवी वन साइड ओपन रखा है तो वहीं मेकअप को सटल फिनिश दी गई है.

अरिश्फा खान का ये लुक भी पार्टी परफेक्ट है. उन्होंने गोल्डन डिटेलिंग वाली फिटेड शॉर्ट ड्रेस कैरी की है जिसमें नेक पर नूडल स्ट्रैप दिए गए हैं. हाई गोल्डन हील्स उनके लुक को और भी स्टनिंग बनाती हैं. तो वहीं हेयर स्टाइल, मेकअप, स्टेटमेंट मिनिमलिस्टिक जूलरी के साथ लुक में ग्रेस एड हुआ है. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply