IndiaPunjabTrending

​जालंधर में कल बंद का ऐलान: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर दलित संगठनों में रोष

जालंधर लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ की घटना के विरोध में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में दलित संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में जालंधर के विभिन्न वाल्मीकि एवं दलित संगठनों ने गुरुवार को शहर बंद का आह्वान किया है। संगठनों के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर में पूर्ण बंद रखा जाएगा।

​जालंधर में कल बंद का ऐलान: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर दलित संगठनों में रोष

हालांकि, बंद के दौरान आम लोगों की सुविधा और जरूरी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलकॉलेज तथा मेडिकल स्टोर और आपातकालीन सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। बंद का फैसला भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि की संयुक्त अगुवाई में लिया गया।

बारबार हो रही घटनाओं से बढ़ा आक्रोश

राजीव गोरा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी स्थान पर पहले भी कई बार प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हो चुकी हैं। उनके अनुसार, यह करीब 10वीं घटना है। पूर्व में प्रतिमा के शीशे तोड़े जाने के बाद प्रशासन से मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी, लेकिन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।

गोरा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस भी नजदीक है और ऐसे समय में प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना से समाज में गहरा रोष है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमाओं को बारबार निशाना बनाया जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिसप्रशासन पर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जालंधर बंद का फैसला लिया गया है। गौरव वाल्मीकि ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो आंदोलन को पंजाब स्तर पर और तेज किया जाएगा। संगठनों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply