CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

हरदोई में अलग-अलग जगहों पर फंदे से लटका मिला दो महिलाओं का शव, हत्या का आरोप..

हरदोई में अलग-अलग जगहों पर फंदे से लटका मिला दो महिलाओं का शव, हत्या का आरोप..

माधौगंज-कासिमपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के गांवों में दो महिलाओं के शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकते मिले। दोनों के मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

एक मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

उन्नाव के फत्तेपुर चौरासी के ग्राम शिव पूरी की प्रियंका की शादी एक वर्ष पहले माधौगंज के ग्राम गौरा के मुकेश के साथ हुई थी, प्रियंका की एक माह की बेटी है, बुधवार की शाम प्रियंका का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला।

स्वजन फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके से पिता आदि मौके पर पहुंचे, थाने में तहरीर दी।

भाई अजीत का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित कर रहे थे, मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की।

दूसरी घटना में कासिमपुर के ग्राम पड़री में सुशीला का शव गुरुवार की दोपहर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके से पिता मुन्नीलाल मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने संकलित किए हैं। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply