IndiaPunjabTrending

​‘Ajit Publication Group’ की सीनियर एग्जीक्यूटिव गुरजोत कौर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य नियुक्त

अमृतसर ‘अजीत प्रकाशन समूह’ की सीनियर एग्जीक्यूटिव एवं प्रमुख समाज सेविका गुरजोत कौर को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की सीनेट का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करमजीत सिंह द्वारा की गई है। सीनेट सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 30 जून, 2028 तक रहेगा।

​‘Ajit Publication Group’ की सीनियर एग्जीक्यूटिव गुरजोत कौर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य नियुक्त

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय लेने तथा अकादमिक नीतियों के सुचारू संचालन में सीनेट और सिंडिकेट जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने गुरजोत कौर को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके व्यापक प्रशासनिक एवं सामाजिक अनुभव से विश्वविद्यालय के अकादमिक स्तर तथा विद्यार्थी कल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि गुरजोत कौर लंबे समय से मीडिया, उच्च शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह जालंधर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था ‘नारी निकेतन’ की महासचिव एवं ट्रस्टी के रूप में बेसहारा महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं।

इसके अलावा, वह कपूरथला स्थित ‘पुष्पा गुजराल साइंस सिटी’ की वर्किंग वूमेन हैरेसमेंट कमेटी की सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। वह गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ कंट्रोल की सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं।

अपनी नियुक्ति पर गुरजोत कौर ने कुलपति प्रो. करमजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply