हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में घर में सो रहे 68 वर्षीय ठाकुरदास अहिरवार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की रात करीब 12 बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे मृतक की पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई, जहां खून पड़ा देखकर उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इस घटना से पूरे गांव में हलचल मची हुई है।
जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, राठ सीओ राजीव प्रताप सिंह समेत फारेंसिक और डाग स्क्वाड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
डाग स्क्वाड की मदद से भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे नरेश का कहना है कि परिवार को हत्या के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है और न ही उन्हें किसी पर शक है।
पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
खबरें और भी
इटावा में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या, चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से किया हमला
इटावा में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या, चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से किया हमला
80 लाख का लालच…मौसी को मेले भेजा और घर में भेजे हत्यारे, रोहिणी हत्याकांड में भतीजी समेत 3 गिरफ्तार; प्रेमी फरार
80 लाख का लालच…मौसी को मेले भेजा और घर में भेजे हत्यारे, रोहिणी हत्याकांड में भतीजी समेत 3 गिरफ्तार; प्रेमी फरार
पीलीभीत में तेज बारिश का कहर: बेटे के सामने अचानक गिरा शीशम का पेड़, वृद्ध पिता की दर्दनाक मौत
पीलीभीत में तेज बारिश का कहर: बेटे के सामने अचानक गिरा शीशम का पेड़, वृद्ध पिता की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र: नागपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
महाराष्ट्र: नागपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
दरभंगा के सिमरी में भूमि विवाद में मारपीट, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद तनाव
दरभंगा के सिमरी में भूमि विवाद में मारपीट, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद तनाव
हमीरपुर में खाना खाते समय चाचा की ले ली जान, भतीजे ने डंडे से पीटकर मार डाला, 7 दिन बाद गिरफ्तार
हमीरपुर में खाना खाते समय चाचा की ले ली जान, भतीजे ने डंडे से पीटकर मार डाला, 7 दिन बाद गिरफ्तार
संभल: मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर सो रहे बुजुर्ग को कार ने रौंदा, उग्र परिजनों का हंगामा
संभल: मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर सो रहे बुजुर्ग को कार ने रौंदा, उग्र परिजनों का हंगामा
पश्चिमी सिंहभूम में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी-पत्थर से हत्या, शव को 20 फीट दूर झाड़ी में छिपाने की कोशिश
पश्चिमी सिंहभूम में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी-पत्थर से हत्या, शव को 20 फीट दूर झाड़ी में छिपाने की कोशिश