CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

13 की दुल्हन और 20 का दूल्हा, जयमाला से ठीक पहले पुलिस की रेड… सेहरा बांधे ही उल्टे पांव भागा दूल्हा.

13 की दुल्हन और 20 का दूल्हा, जयमाला से ठीक पहले पुलिस की रेड… सेहरा बांधे ही उल्टे पांव भागा दूल्हा.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक मंदिर के भीतर चल रहा बाल विवाह पुलिस की एन मौके पर हुई एंट्री से रुक गया। रस्में पूरी होने ही वाली थीं, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग खुशियों में डूबे थे, तभी किसी की एक फोन कॉल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। जैसे ही पुलिस की…

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक मंदिर के भीतर चल रहा बाल विवाह पुलिस की एन मौके पर हुई एंट्री से रुक गया। रस्में पूरी होने ही वाली थीं, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग खुशियों में डूबे थे, तभी किसी की एक फोन कॉल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मंदिर के बाहर पहुंची, वहां भगदड़ मच गई। 20 साल का दूल्हा, उसके घरवाले और लड़की पक्ष के रिश्तेदार पुलिस को देखते ही मौके से रफूचक्कर हो गए। आखिर में मंदिर में मंडप के नीचे सिर्फ 13 साल की मासूम किशोरी और उसकी मां ही बची रह गईं। पुलिस ने तुरंत शादी रुकवाई और दोनों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी इलाके का है। जहां पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि एक स्थानीय मंदिर में 13 साल की नाबालिग बच्ची की जबरन शादी कराई जा रही है। मामला गंभीर था, लिहाजा पुलिस टीम ने बिना देर किए मंदिर में रेड मार दी। पुलिस के ऐन वक्त पर पहुंचने से शादी के जश्न का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। पुलिस की वर्दी देखते ही 20 साल का दूल्हा सेहरा बांधे-बांधे ही उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ। उसके पीछे-पीछे दोनों पक्षों के तमाम रिश्तेदार भी खिसक लिए।

थाने लाकर जब पुलिस ने कागजात और उम्र की जांच की, तो पता चला कि लड़की की उम्र महज 13 साल (नाबालिग) है, जबकि जिस युवक से उसका सौदा किया गया था उसकी उम्र 20 साल है। लड़की के नाबालिग होने की कानूनी पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे तुरंत बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया। फिलहाल बच्ची को सुरक्षित अभिरक्षा में रखकर उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

मेरठ पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि आखिर 13 साल की मासूम की शादी का फैसला किसने कराया? क्या इसके पीछे किसी बिचौलिए या पैसों के लेनदेन का मामला है? पुलिस फरार दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की पक्ष के उन लोगों की पहचान में जुटी है जो मौके से भाग निकले थे। पुलिस का कहना है कि बाल विवाह कराने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply