हरतालिका तीज पर मां पार्वती और शंकर जी की पूजा में मीठे पुआ भी अर्पित किए जाते हैं. इसे बनाने के लिए आपको बहुत ही कम इनग्रेडिएंट की जरूरत होती है, बस बनाने का सही तरीका पता होना चाहिए. कई बार लोगों को लगता है कि पुआ या गुलगुले बनाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. हमारी दादीनानी पारंपरिक रूप से खास मौके के लिए गुलगुले बनाती रही हैं. इस हरतालिका तीज के लिए यहां दी गई रेसिपी को आप भी ट्राई कर सकती हैं.

मीठे पुआ की ये रेसिपी फेमस फूड यूट्यूबर और शेफ निशा मधुलिका ने बताई है. अगर आप इसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो करेंगे तो परफेक्ट फूलेफूले पुए कुछ ही देर में बनाकर तैयार कर लेंगे. चलिए देख लेते हैं डिटेल में पूरी रेसिपी.
गुलगुले या पुआ के इनग्रेडिएंट्स
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1.25 कप दूध
- 1 तिहाई कप चीनी
- 1 चौथाई छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- तलने के लिए तेल
मीठे पुआ की रेसिपी
- सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें और फिर रूम टेम्परेचर पर इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें.
- एक बाउल में आटा निकालें. इसमें ठंडा किया हुआ दूध थोड़ी थोड़ी मात्रा में डालते जाएं. ध्यान रखें की गांठे न पड़ें.
- इससे एक गाढ़ा बेटर बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें चीनी डालें और घुलने तक अच्छी तरह से मिलाएं.
- तैयार किए गए बेटर को ढककर 30 मिनट के लिए रख दें, जिससे ये अच्छी तरह से फूल जाएगा.
- आधे घंटे के बाद बेटर को निकालें और अच्छी तरह से फेंट लें. ये स्टेप अच्छी तरह से फॉलो करना है ताकि गुलगुले फूले हुए बनें.
- बेटर में इलायची का पाउडर मिलाएं. ये गुलगुले को एक बढ़िया अरोमा और स्वाद देती है.
- एक कड़ाही में तेल को मीडियम हाई फ्लेम पर गर्म कर लें. हाथों में पानी लगाकर बेटर को थोड़ाथोड़ा गुलगुले आकार में तेल में डालते जाएं.
- कलछी से उलटतेपलटते हुए सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रखें कि बहुत तेज गर्म तेल न हो, नहीं तो गुलगुले अंदर से नहीं पकेंगे.
- इस तरह से सारे गुलगुले बनाकर तैयार कर लें और हरतालिका तीज की पूजा में अर्पित करने के साथ ही प्रसाद में खाएं.



