IndiaTrendingUncategorized

किसने कहा कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती? लड़के ने अनोखा कारनामा कर, गलत साबित कर दी….

किसने कहा कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती? लड़के ने अनोखा कारनामा कर, गलत साबित कर दी….

सोशल मीडिया पर एक स्कूली बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुत्ते की पूंछ को सीधा करने का दावा करता नजर आ रहा है. बच्चे की इस मजेदार कोशिश ने लोगों को खूब हंसाया और इंटरनेट पर पुरानी कहावत ‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती’ की याद दिला दी. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

कुछ कहावतें ऐसी होती हैं, जिन्हें हम बचपन से सुनते आ रहे हैं और बिना ज्यादा सोचे उन पर भरोसा भी कर लेते हैं. ऐसी ही एक मशहूर कहावत है- ‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती.’ इसका इस्तेमाल आमतौर पर ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिसके सुधरने की कोई उम्मीद न हो. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्कूली बच्चे ने कुछ पलों के लिए इस कहावत को ही गलत साबित करने का दावा कर दिया.

दरअसल, वायरल वीडियो में एक बच्चा नजर आ रहा है. जिसका नाम मन्नू सिंह है, वह एक हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो बनाता दिखाई देता है. वीडियो शुरू करते ही वह बड़े उत्साह के साथ कहता है कि उसने ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बना दिया है. इसके बाद बच्चा कुत्ते के पास जाता है और डंडे की मदद से उसकी पूंछ को धीरे-धीरे सहलाता हुआ सीधा करने की कोशिश करता है. कुछ सेकंड बाद वीडियो में कुत्ते की पूंछ सीधी दिखाई भी देती है. बच्चे को जैसे अपनी कामयाबी पर पूरा भरोसा हो जाता है.

‘किसने कहा था कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होती?’
इसके बाद बच्चा कैमरे के सामने अपनी उपलब्धि का ऐलान करते हुए कहता है- ‘किसने कहा था कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होती, हो गई.’ लेकिन बच्चे का यह दावा ज्यादा देर तक नहीं टिकता. जैसे ही वह कैमरा दूसरी तरफ करता है, कुत्ता अपनी पूंछ फिर से घुमाता है और वहां से भाग जाता है. यानी जिस पूंछ को बच्चा कुछ सेकंड के लिए सीधा करने का दावा कर रहा था, वह तुरंत अपने पुराने आकार में लौट आती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply