Resigns: के पूर्व मुख्यमंत्री और के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी के महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की सियासत में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, हरीश रावत के PA के घर से बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद होने की खबर सामने आई है। इसी घटनाक्रम के बीच हरीश रावत ने कांग्रेस के पदों से हटने का फैसला लिया है।

हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने अपने इष्ट देवता का स्मरण करने के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी सरकारी पद पर नहीं हैं, इसलिए वहां से इस्तीफा देने का सवाल नहीं है। हालांकि, वह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि वह इन दोनों पदों से विनम्रतापूर्वक हटना चाहते हैं, ताकि पार्टी के संघर्ष में उनकी वजह से किसी तरह की कमजोरी न आए।
हरीश रावत ने क्या कहा?
हरीश रावत ने अपने बयान में कहा, “मैंने अभी अपने इष्ट देवता का स्मरण करके एक बड़ा निर्णय लिया है। मैं किसी सरकारी पद पर तो हूं नहीं कि उससे त्यागपत्र दूं। हां, मैं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य हूं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य हूं। उन्होंने आगे कहा कि वह इन दोनों जिम्मेदारियों से हटना चाहते हैं, क्योंकि पार्टी के संघर्ष में उनकी वजह से कोई कमजोरी नहीं आनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:
PA के घर से कैशआभूषण बरामद होने का मामला
हरीश रावत के इस फैसले का संबंध उनके PA के घर से कथित तौर पर भारी मात्रा में कैश और आभूषण बरामद होने की खबर से जोड़ा जा रहा है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें:



