
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर जलस्तर स्थिर रहा, जबकि कुछ जगहों पर बढ़ोतरी भी हुई है। केंद्रीय जल आयोग की शनिवार को जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार घाघरा, राप्ती, सरयू और शारदा समेत कई नदियों में जलस्तर घटने या स्थिर रहने का रुख रहा। रिपोर्ट में बारिश के आंकड़े 11 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 12 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक के हैं।
घाघरा और राप्ती में 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की गिरावट
तुर्तीपार में घाघरा का जलस्तर 64.80 मीटर दर्ज किया गया और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। अयोध्या में घाघरा का जलस्तर 92.87 मीटर रहा और करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से घट रहा था। एल्गिनब्रिज में घाघरा का जलस्तर 106.12 मीटर रहा। यहां भी करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से गिरावट दर्ज की गई। बंसी में राप्ती का जलस्तर 82.32 मीटर रहा और इसमें करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की गिरावट दर्ज की गई। बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर 102.43 मीटर रहा।
कई जगह जलस्तर स्थिर, कुछ स्थानों पर बढ़ोतरी
केंद्रीय जल आयोग के बेस स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार लिटिल गंडक के सलेमपुर और हेतिमपुर, घाघरा के गोलाबाजार और रोहिन के मनीराम में जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से घटा। वहीं राप्ती के रेगौली और रोहिन के त्रिमोहिनीघाट में जलस्तर स्थिर रहा। क्वानो नदी के चंद्रदीपघाट में करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राप्ती के भिनगा और बिसुही के घरिघाट में भी जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ा। सुहेली के न्यू मोतीपुर में भी इसी रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई।
घाघरा के कुछ इलाकों में बढ़ा पानी
घाघरा के चौगुर्जी घाट पर जलस्तर 141.71 मीटर रहा और करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा था। हालांकि, रामनगर बघा और धोहाबट समेत घाघरा के कई अन्य स्थानों पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई।
शारदा नदी में कुछ जगह बढ़ोतरी
शारदा नदी के बनबसा स्टेशन पर जलस्तर 218.10 मीटर रहा और करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा था। यहां पिछले 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पलियाकलां में शारदा का जलस्तर 154.17 मीटर रहा और करीब 20 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ा। वहीं शारदानगर में जलस्तर 135.30 मीटर पर स्थिर रहा।
बनबसा में सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर बारिश
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में शारदा के बनबसा में सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।इसके अलावा गौरी गंगा के बांगापानी में 14.6 मिलीमीटर, घाघरा के बीके घाट में 10.8 मिलीमीटर, राप्ती के बर्डघाट में 9.6 मिलीमीटर, गौरी गंगा के जौलजीबी में 6.2 मिलीमीटर और घाघरा के एल्गिनब्रिज व चौगुर्जी घाट पर 5.45.4 मिलीमीटर बारिश हुई। रामगंगा के थल में भी 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कतरनियाघाट पर जलस्तर में गिरावट का अनुमान
बनबसा बैराज पर शारदा का जलस्तर 222.5 मीटर दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश हुई।
कतरनियाघाट बैराज पर घाघरा का जलस्तर 136.8 मीटर रहा और पानी का प्रवाह 3,500 घन मीटर प्रति सेकंड दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर सुबह 9 बजे तक कतरनियाघाट में घाघरा के जलस्तर में गिरावट का रुख रहने की संभावना है।



