
मध्यप्रदेश के रायसेन में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की 4 माह की गर्भवती निकली है। पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी। मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। आरोप है कि पिता ने कर्ज चुकाने के लिए नाबालिग की शादी कराई है। मामले में चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रायसेन का है। जहां एक किशोरी पेट में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान डाक्टरों की मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग लड़की चार माह की गर्भवती है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने तत्काल चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। नाबालिग से पूछताछ पर उसने अस्पताल प्रशासन और बाल कल्याण समिति को आपबीती सुनाई। बताया गया कि उसके पिता ने कर्ज ले रखा था। जिसे चुकाने के लिए उन्होंने 20 अप्रैल 2026 में नाबालिग बेटी की शादी कराई है। ताकि उन्हें कर्ज से मुक्ति मिल सके। लड़की ने बताया कि पिता ने उसकी इच्छा के खिलाफ यह शादी कराई है।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बेहद गंभीर है। किशोरी की वास्तविक उम्र की पुष्टि के लिए उसके स्कूल के दस्तावेज, आधार कार्ड और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है। साथ ही शादी से संबंधित साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल किशोरी को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग की जा रही है।


