DharamIndia

​सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। आत्मविश्वास, नेतृत्व, पदप्रतिष्ठा और करियर का प्रमुख कारक सूर्य को माना गया है। जब सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। 17 सितंबर को सूर्य देव सिंह राशि से निकालकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

​सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

सबसे जरुरी बात यह है कि सिंह राशि में सूर्य की केतु के साथ युति बन रही थी, जिस कारण से कई राशियों के अपने कार्यक्षेत्र में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिले हैं। अब सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश करने से सूर्यकेतु के प्रभाव कम हो जाएंगे। सूर्य देव की राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए बेहतरीन परिस्थितियां रहने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है ये लकी राशियां जिनकी किस्मत बदलने वाली है।

वृश्चिक राशि

सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि वालों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान सूर्य आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे, तो आमदनी, लाभ और आपकी इच्छाएं पूरी होगी। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में नए संपर्क बनने और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ने की संभावना है।

अगर आप काफी लंबे समय से अपने काम शुरु करने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में, उन लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। आय में बढ़ोतरी होगी और नए रास्ते ओपन होंगे।

धनु राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों के करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित रहने वाला है। आपके लिए सूर्य का गोचर कर्म भाव दसवें भाव में होने जा रहा है। वैसे यह स्थान नौकरी, पेशा, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र से संबंधित माना जाता है। इस अवधि में आपको काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ऑ़फिस में आपके वर्क को लेकर काफी सराहना हो सकती है।

अगर आप काफी समय से पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठें हैं, तो आप जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों के लिए यह समय काफी उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो 17 सितंबर के बाद नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply