TrendingUttar Pradesh

​UP ATS का बड़ा एक्शन : अलकायदा की विचारधारा से प्रेरित मोहम्मद नबील गिरफ्तार, ‘जेहाद करने के 44 तरीके’ समेत कई किताबें शेयर करने का आरोप

​UP ATS का बड़ा एक्शन : अलकायदा की विचारधारा से प्रेरित मोहम्मद नबील गिरफ्तार, ‘जेहाद करने के 44 तरीके’ समेत कई किताबें शेयर करने का आरोप

लखनऊ, अमृत विचार : यूपी एटीएस ने शनिवार को अलकायदा के आतंकी अनपर उल अवलाकी की विचारधारा से प्रेरित आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने मोबाइल से “जेहाद करने के 44 तरीके” शीर्षक से साहित्य भी शेयर किया था। ससके अलावा आतंकी मौलाना आसिम उमर द्वारा लिखी गई किताब ‘तीसरी जंगएअज़ीम और दज्जाल’ भी आरोपी के द्वारा कई ग्रुपों में शेयर की गई थी। एटीएस अब इस आरोपी के माध्यम से इससे जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।

अधिकारियों को मुताबिक एटीएस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति, जिसका नाम मोहम्मद नबील पुत्र मो. दानिश दीदारगंज, आजमगढ़ है, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर, अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियो को कारित करने का षड्यंत्र कर रहे हैं और अलकायदा के आतंकी अनवर उल अवलाकी की विचारधारा से प्रेरित होकर, नवयुवकों को व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने साथ जोड़कर मुजाहिद बनने व इसके लिए धन व अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त करने की योजना बना रहे है। यह भी पता चला कि इसके ग्रुप मे जम्मूकश्मीर के नवयुवकों के साथसाथ विदेशी व्यक्ति भी जुड़े हैं।

एटीएस द्वारा इस सूचना को पुष्ट करने के क्रम मे यह तथ्य स्पष्ट हुए कि मोहम्मद नबील उपरोक्त, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘अल कायदा इन इंडियन सबकॉटीनेंट की विचारधारा को प्रचारित व प्रसारित कर रहा है। इसके द्वारा सोशल मीडिया के इंक्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर अन्य नव युवको को भी इसमे जोड़कर उन्हे जेहाद के लिए तैयार करने और जेहाद के काम के लिए धन इकट्ठा करने की योजना बनाई जा रही है। इन तथ्यों की पुष्टि होने के उपरांत मोहम्मद नबील के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया और शनिवार को आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। 

मोबाइल चेक करने पर पता चला कि नबील द्वारा ग्रुप मे जुड़े सदस्यों को मुजाहिद कहके संबोधित किया जाता था तथा जेहाद, चाकू, केमिकल, प्लान आदि के लिए ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे कोड का इस्तेमाल किया जाता था। इस ग्रुप मे मोहम्मद नबील द्वारा अलकायदा के आतंकी अनवर उल अवलाकी द्वारा लिखी किताब, जिसका शीर्षक “जेहाद करने के 44 तरीके” है, शेयर की गई है तथा सभी मुजाहिदीन से इस किताब को पढ़ने की अपील की गई थी। मोहम्मद नबील द्वारा एक्यूआईएस के पूर्व प्रमुख व आतंकी मौलाना आसिम उमर द्वारा लिखी गई किताब ‘तीसरी जंगएअज़ीम और दज्जाल’ भी शेयर की गयी है। 

विदेशी लोगों से जुड़े व्हाट्सऐप ग्रुप में भी था आरोपी

मोहम्मदनबील व्हाट्सएप पर ‘एलेम्स ऑफ वार’ जैसे कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुप्स मे भी जुड़ा है, जिसमे विभिन्न देशो जैसे बांग्लादेश, म्यांमार व सऊदी अरब आदि के लोग भी जुड़े है। इन ग्रुप्स मे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा की विचारधारा को प्रसारित किया जा रहा है। मोहम्मद नबील द्वारा दूसरे देशों मे जाकर अपने मकसद को पूरा करने के लिए  ट्रेनिंग करने एवं बम आदि बनाने की योजना बनाई गई है। साथ ही बम बनाने की विधि से संबन्धित वीडियो, पोटैशियम नाइट्रेट को प्राप्त करने संबंधी बाते भी की गई हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply