TrendingUttar Pradesh

​सीतापुर में बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मचा हड़कंप

​सीतापुर में बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मचा हड़कंप

सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर के तालगांव कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरा शरीफपुर तलहा गांव में शनिवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

मृतकों की पहचान मोहम्मद वैफ पुत्र हारून और माहिरा पुत्री मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार शाम करीब छह बजे दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर तालगांव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply