India

​Varanasi Sewer Line: वाराणसी में सीवर लाइन में मिलीं बालू से भरी बोरियां, साजिश के शक में नगर निगम ने कराई FIR

Varanasi Sewer Line: वाराणसी में सीवर लाइन के अंदर बालू से भरी बोरियां मिलने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया। शिवाला, नगवा, सरायनंदन समेत करीब आधा दर्जन वार्डों में सीवर की सफाई के दौरान बालू, पत्थर, लकड़ी का बुरादा, प्लाई और प्लास्टिक के सामान मिले हैं।

​Varanasi Sewer Line: वाराणसी में सीवर लाइन में मिलीं बालू से भरी बोरियां, साजिश के शक में नगर निगम ने कराई FIR

सीवर लाइन को जानबूझकर किया जाम

में वाराणसी नगर निगम का कहना है कि मुख्य सीवर लाइन को जानबूझकर जाम किया गया, जिससे आसपास की गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो हुआ। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए भेलूपुर थाने में शिकायत की गई है।

सीवर लाइन में मिलीं करीब 12 बोरी बालू

शिवाला इलाके में शुक्रवार रात सीवर लाइन की सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इतनी मात्रा में बालू की बोरियां सीवर लाइन के अंदर मिलना सामान्य नहीं है। इसके साथ ही कई जगह पत्थर, लकड़ी का बुरादा और दूसरी सामग्री भी मिली है। नगर निगम इसे जानबूझकर सीवर लाइन जाम करने की कोशिश मान रहा है।

सीवर जाम होने से गलियों में भरा पानी

नगर निगम के मुताबिक, मुख्य मार्ग की सीवर लाइन जाम होने के बाद गलियों में सीवर का पानी बाहर आने लगा। इससे कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को परेशानी हुई। निगम का कहना है कि उसकी टीमें लगातार जलभराव वाले इलाकों में काम कर रही हैं और कई जगहों से पानी पंप के जरिए निकाला जा रहा है।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

मामले की जांच के लिए नगर निगम इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहा है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शिवाला वार्ड का मौके पर जाकर जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन में सामग्री डालने वालों की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भेलूपुर थाने में दी गई तहरीर

जलकल विभाग के जोन2 के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने भेलूपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि शहर की मुख्य सीवर लाइन को जानबूझकर जाम किया गया, जिससे जलभराव की समस्या पैदा हुई और नगर निगम की छवि खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच करेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply