India

​शहर में रोज चलाने के लिए कौन सा EV बेहतर, Ola S1 Pro या Ather 450X?

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है. लोग रोजाना के काम के लिए ईवी पर ही ज्यादा फोकस कर रहे हैं. वहीं प्रीमियम ईवी स्कूटर की ड़िमांड भी बढ़ रही है. इस सेगमेंट में Ather 450X और Ola S1 Pro दो बड़े नाम है. दोनों का डिजाइन स्पोर्टी है और इनमें कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. लेकिन बैटरी, रेंज, राइडिंग मोड, स्टोरेज और कीमत के मामले में दोनों एक दूसरे से काफी अलग है. अगर आप अपने लिए एक नया ईवी स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से Ather 450X और Ola S1 Pro के बीच अंतर बताने जा रहे हैं.

​शहर में रोज चलाने के लिए कौन सा EV बेहतर, Ola S1 Pro या Ather 450X?

बैटरी और रेंज में कौन आगे?

सबसे पहले बात करते हैं रेंज की. बैटरी पैक मिलते हैं. 3kWh मॉडल की दावा की गई IDC रेंज 176 किलोमीटर है. वहीं 4kWh मॉडल 242 किलोमीटर तक चल सकता है. S1 Pro+ के 5.2kWh बैटरी वाले मॉडल की IDC रेंज 320 किलोमीटर तक बताई गई है. दूसरी तरफ, Ather 450X में 2.9kWh और 3.7kWh बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं. इनकी दावा की गई IDC रेंज लगभग 126 किलोमीटर और 161 किलोमीटर है. यानी ज्यादा रेंज चाहिए तो Ola S1 Pro इस मुकाबले में आगे निकल जाता है.

Ola S1 Pro में क्या खास मिलता है?

को अलगअलग तरह की राइडिंग के हिसाब से तैयार किया गया है. इसमें Eco, Normal, Sport और Hyper जैसे राइडिंग मोड मिलते हैं. स्कूटर में 7इंच का डिजिटल टचस्क्रीन भी दिया गया है. इसमें 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन असिस्ट, कॉल अलर्ट और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा कीलेस इग्निशन, एंटीथेफ्ट अलर्ट और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. मौजूदा Gen 3 S1 Pro सीरीज में ABS, मल्टीमोड ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्रेकबायवायर जैसी तकनीक भी दी गई है.

Ather 450X के फीचर्स कितने खास हैं?

Ather 450X में 7इंच का TFT टचस्क्रीन डैशबोर्ड मिलता है. इसमें ब्लूटूथ के साथ Google Maps नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है. राइडिंग के लिए SmartEco, Eco, Ride, Sport और Warp मोड मिलते हैं. इसके अलावा OTA अपडेट, एंटीथेफ्ट, टोट्रैकिंग और लाइव राइड स्टेटस जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी हैं. 450X में Reverse Assist, AutoHold और Magic Twist जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यानी फीचर्स के मामले में Ather भी किसी तरह पीछे नहीं है.

कीमत में कौन ज्यादा सस्ता?

कीमत की बात करें तो Ather 450X की शुरुआती कीमत करीब ₹1.49 लाख है. इसके 126 किलोमीटर और 161 किलोमीटर रेंज वाले विकल्प मिलते हैं.वहीं Ola S1 Pro की 3kWh बैटरी वाले मॉडल की शुरुआती कीमत करीब ₹1.28 लाख है. 4kWh मॉडल करीब ₹1.44 लाख से शुरू होता है, जबकि 5.2kWh S1 Pro+ की कीमत करीब ₹1.58 लाख से शुरू होती है. इस हिसाब से शुरुआती कीमत में Ola S1 Pro ज्यादा किफायती नजर आता है. वहीं Ather 450X की खासियत इसका राइडिंग एक्सपीरियंस और फीचर पैकेज है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply