India

​गट्टे की सब्जी को दें पनीर के साथ ट्विस्ट, स्वाद के साथ बढ़ेगा प्रोटीन, देखें रेसिपी

गट्टे की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है. इसकी क्रीमी ग्रेवी कमाल की लगती है. आप इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर बना सकते हैं. बेसन और दही पहले ही प्रोटीन का सोर्स हैं तो वहीं पनीर भी प्रोटीन के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. अगर आपके घर मेहमान आएं तो आप क्लासिक गट्टे की सब्जी को मजेदार पनीर गट्टे का ट्विस्ट दे सकते हैं. शेफ अप्रूव ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें.

​गट्टे की सब्जी को दें पनीर के साथ ट्विस्ट, स्वाद के साथ बढ़ेगा प्रोटीन, देखें रेसिपी

प्रोटीन से भरपूर इन स्पाइरल गट्टा रोल्स की रेसिपी शेफ अरुणा विजय ने शेयर की है. वो मास्टर शेफ इंडिया का हिस्सा रह चुकी हैं और अपनी की रेसिपी शेयर करती रहती हैं. अरुणा विजय 2024 के मास्टर शेफ में टॉप 4 फाइनलिस्ट में शामिल थीं.

इन्ग्रेडिएन्ट्स करें नोट

  • गट्टे के आटे के लिए
  • बेसन 1 कप
  • अजवाइन 1 छोटा चम्मच
  • हींग 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 ½ छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल 2 बड़े चम्मच

पनीर की फिलिंग के लिए

  • कद्दूकस किया हुआ पनीर 120 ग्राम
  • नमक स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए

  • तेल 1 बड़ा चम्मच
  • तेजपत्ता 2
  • हींग ½ छोटी चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च 2
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • फेंटा हुआ दही ¾ कप
  • लाल मिर्च पाउडर 2½ छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर ½ छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी
  • पानी लगभग ¼ कप

रेसिपी करें नोट

  • बेसन और बताई गए इनग्रेडिएंट्स जैसे अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक, तेल के साथ गट्टे के लिए एक सख्त आटा गूंथ लें.
  • अब कद्दूकस किए हुए पनीर में चुटकीभर नमक मिलाएं और इसे मसलने के बाद एकसार कर लें.
  • अब बेसन को पतली रोटी की तरह बेल लें और पनीर को बेले हुए आटे पर समान रूप से एक पतली लेयर में फैलाएं.
  • अब इस रोटी को मोड़ते हुए रोल तैयार कर लें और फिर छोटेछोटे तकरीबन 2 इंच के टुकड़ों में काट लें.
  • एक पैन में पानी चढ़ाकर गर्म करें. स्टीमर तैयार करके रोल्स को 1012 मिनट तक स्टीम करें. जिससे ये अच्छे से पक जाएंगे.
  • एक पैन या कड़ाही में में तेल गरम करें और साबुत मसाले और हींग डालें. ऊपर बताए गए मसालों के साथ फेंटा हुआ दही डालें और अच्छी तरह पकाएं.
  • अब मसाले में स्टीम किए हुए गट्टे के टुकड़े और थोड़ा पानी डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी रोल्स पर अच्छी तरह से लिपट न जाए.
  • सब्जी जब पककर तैयार हो जाए तो आखिर में कसूरी मेथी डालें. इसे आप फुल्कों के साथ गरमागरम परोसें.
View this post on Instagram

A post shared by Aruna Vijay

ये टिप्स करें नोट

दही मसाले में डालने के बाद फटे नहीं, इसके लिए पहले इसे अच्छी तरह फेंट लें और लगातार चलाते रहें ताकि ये पूरी तरह से मसाले में मिल जाए. नमक को आप चाहे तो बाद में भी डाल सकते हैं. इससे भी पनीर फटने की संभावना बहुत कम हो जाती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply