TrendingUttar Pradesh

​Pratapgarh New : सपा ने पूर्व विधायक राजकुमार और मनीष पाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, पीडीए जन चौपाल और कैडर पंचायत के बने प्रभारी

​Pratapgarh New : सपा ने पूर्व विधायक राजकुमार और मनीष पाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, पीडीए जन चौपाल और कैडर पंचायत के बने प्रभारी

प्रतापगढ़ अमृत विचार : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पूर्व विधायक राजकुमार पाल को जनपद कौशांबी और प्रतापगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल को जौनपुर की सभी विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है। 

नवनियुक्त प्रभारियों को संबंधित जिलों की सभी विधानसभाओं में ‘पीडीए जन चौपाल’ और ‘कैडर पंचायत’ आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचारप्रसार करना। 

पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को जनजन तक पहुंचाना। संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनके सुझाव और अपेक्षाएं प्राप्त करना और कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों को सपा प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाना ताकि आगे की रणनीति तैयार की जा सके। 

प्रभारी बनाए जाने पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों नेताओं ने भरोसा जताया कि वे दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी की विचारधारा को घरघर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply