TrendingUttar Pradesh

​Barabanki News : थाने में ही भिड़ गए खाकीधारी! सिपाहियों की मारपीट CCTV में कैद, SP ने दोनों को किया लाइन हाजिर

​Barabanki News : थाने में ही भिड़ गए खाकीधारी! सिपाहियों की मारपीट CCTV में कैद, SP ने दोनों को किया लाइन हाजिर

निन्दूरा/बाराबंकी, अमृत विचार : अनुशासित माने जाने वाले पुलिस विभाग से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज वीडियो हैरान करने वाला है। जिले के बड्डूपुर थाने के भीतर दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। खबर एसपी तक पहुंची तो दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार यह फुटेज करीब बीस दिन पुराना व बड्डूपुर थाना कार्यालय के भीतर का है। यह वीडियो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो के अनुसार यहां तैनात एक सिपाही कार्यालय में सीट पर बैठे एक सिपाही तक पहुंचता है और अचानक उसे जमीन पर गिराकर मारना शुरु कर देता है। दोनों के बीच देर तक हाथापाई हुई। वहां मौजूद दूसरे कर्मियों ने इन्हे छुड़ाकर अलग किया।

SP तक पहुंची खबर, दोनों सिपाही लाइन हाजिर

इसकी खबर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय तक पहुंची तो उन्होने दोनों सिपाहियों हरि बाबू व अमरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। यह भी बता दें कि दोनों सिपाहियों को यहां से अन्यत्र स्थानांतरित भी किया जा चुका था। थानाध्यक्ष मनोज सोनकर के अनुसार दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरु कर दी गई है।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply