India

​CG Antagarh Crime: छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में ड्यूटी पर तैनात जवान ने की आत्महत्या, खुद के सर्विस राइफल से मारी गोली

CG Antagarh Crime News: छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद के सर्विस राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार जवान कोथ के इंचार्ज पद पर था। पूरी घटना  14 सितंबर सुबह तड़के सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। 

​CG Antagarh Crime: छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में ड्यूटी पर तैनात जवान ने की आत्महत्या, खुद के सर्विस राइफल से मारी गोली

शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 28 वी बटालियन कुहचे में तैनात था जवान

जानकारी के अनुसार जवान कांकेर जिले के अंतागढ़ स्थित एसएसबी 28 वी बटालियन कुहचे में तैनात था। मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी उम्र 41 वर्ष पिता बलराम प्रकाश यूपी के सुल्तानपुर निवासी के रूप में हुई है।

उसके द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पूरा मामला जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस को मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply