TrendingUttar Pradesh

​UP : 9,000 बच्चों का भविष्य गढ़ेंगे मॉडल कंपोजिट विद्यालय, जिले के हर ब्लॉक में इन स्कूलों को बनाया जाएगा

​UP :  9,000 बच्चों का भविष्य गढ़ेंगे मॉडल कंपोजिट विद्यालय, जिले के हर ब्लॉक में इन स्कूलों को बनाया जाएगा

दरख्शां कदीर सिद्दीकी/ लखनऊ, अमृत विचार: नौ हजार बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए प्रदेश सरकार मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाने जा रही है। पूरे सूबे में यह विद्यालय बनाए जाएंगे। प्रथम चरण में मलिहाबाद के बदरसा और कठौली में इन स्कूलों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। मोहनलालगंज में जमीन चिह्नित कर ली गई है। इन एडवांस विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होगी। यहां गरीब बच्चों का भविष्य गढ़ा जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन विद्यालयों को आगे चलकर शहर के हर ब्लाक में खोला जाएगा।

बदरसा में बन रहे विद्यालय की प्रस्तावित लागत करीब 23 करोड़ रुपये है, जबकि कठौली में 27 करोड़ रुपये में इस विद्यालय को बनाया जा रहा है। कठौली में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई है, वहीं बदरसा में यूपीपीसीएल की निर्माण इकाई द्वारा काम कराया जा रहा है। दोनों ही जगहों पर निर्माण कार्य बीते जुलाई माह से शुरू कर दिया गया है। पठनपाठन के लिए इन विद्यालयों को अगले वित्तीय वर्ष तक शिक्षा विभाग को सौंप दिया जाएगा।

स्मार्ट सुविधाओं से होंगे लैस होंगे विद्यालय

इन कंपोजिट विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को रोचक और आधुनिक बनाने के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं। विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लासेज, आधुनिक कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और मैथ्स लैब, रोबोटिक्स व कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, मिनी स्टेडियम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

वहीं छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई के साथसाथ शारीरिक विकास भी हो सके। वे रोजगार के साथसाथ स्वरोजगार के लिए भी तैयार हो सकेंगे। जब वे 12वीं की पढ़ाई करके निकलेंगे तो उनके पास कोई न कोई हुनर भी होगा। बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष तक यह बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद यह विभाग को सौंप दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply