
हरदोई। बाइक से स्कूल जा रहा शिक्षक रास्तें में अचानक सामने से आए बंदर से टकरा कर गोसवा नहर में जा गिरा। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। शिक्षक पानी के तेज़ बहाव के साथ बह गया। ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है। फिलहाल उसकी तलाश के लिए पीएसी और गोताखोरों को लगाया गया है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक करीब चार घंटे बीत हो चुके थे, लेकिन शिक्षक का कुछ पता नहीं लग सका था।
बताया गया है कि मल्लावां कोतवाली के तेंदुआ निवासी 35 वर्षीय अवनीश पटेल पुत्र शिवपाल सिंह कछौना ब्लाक के कम्पोज़िट विद्यालय पैरा कला में सहायक अध्यापक है। बताते है कि अवनीश पटेल सोमवार की सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। उसी बीच रास्तें में मल्लावांसण्डीला रोड पर गोसवा नहर पुल पर पहुंचने से पहले अचानक सामने से बंदर आ गया। उससे टकराने से शिक्षक की बाइक बहक गई और वह उछल कर नहर में जा गिरा। आंखों के सामने हादसे होते देख राहगीरों के चिल्लाने पर आसपड़ोस के लोग दौड़ पड़े। पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शिक्षक को तलाशने के लिए पीएसी और गोताखोरों को लगाया,वहीं मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि शिक्षक नहर में पानी के तेज़ बहाव के साथ बह गया। खबर लिखे जाने तक करीब चार घंटे हो चुके थे लेकिन शिक्षक का कुछ पता नहीं चल सका था। उधर हादसे की खबर सुनते ही शिक्षक के घर वालो़ में कोहराम बरपा हो गया।
ः



