India

​UP AMU Student Protest: यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में घटिया खाने को लेकर विवाद, छात्राओं और प्रॉक्टर टीम के बीच धक्का-मुक्की

UP AMU Student Protest: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में अब्दुल्लाह हॉल में छात्राओं ने खाने की घटिया  क्वालिटी का आरोप लगाते हुए प्रोटेस्ट किया। इस दौरान प्रॉक्टर टीम के साथ विवाद हो गया। छात्राओं ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मेल मेंबर्स पर धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। 

​UP AMU Student Protest: यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में घटिया खाने को लेकर विवाद, छात्राओं और प्रॉक्टर टीम के बीच धक्का-मुक्की

मेस में ​घटिया खाने का आरोप 

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्लाह हॉल में सोमवार 14 सितंबर को छात्राओं ने मेस के खाने, साफसफाई और दूसरी सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने थाली चम्मच बजाई। छात्राओं का आरोप है कि प्रॉक्टर टीम ने उनके साथ धक्कामुक्की की। 

लंबे समय से चल रही है परेशानी 

आपको बता दें जानकारी के अनसुार छात्राएं अब्दुल्लाह हॉल में काफी समय से मेस के खाने की गुणवत्ता और साफसफाई को लेकर परेशान हैं। इसके अलावा दूसरी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने कई बार शिकायत की है। सोमवार 14 सितंबर को को छात्राओं ने अपनी इन्हीं समस्याओं को लेकर प्रॉक्टर टीम के सामने अपनी बात रख रही थी। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply