TrendingUttar Pradesh

​प्रयागराज दौरे पर CM योगी, अधिवक्ताओं को सौंपेंगे चैंबर की चाबी 

​प्रयागराज दौरे पर CM योगी,  अधिवक्ताओं को सौंपेंगे चैंबर की चाबी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर है। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में अधिवक्ताओं के लिए निर्मित चैंबरों की चाबी भी सौंपेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 2:45 बजे प्रयागराज पहुंचें। 

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2099454874182463807?s=20

अधिवक्ताओं को चैंबर की चाबी सौंपेंगे सीएम योगी 

सीएम योगी हाईकोर्ट क्रिकेट मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिवक्ताओं को चैंबर की चाबी सौंपेंगे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों और न्यायिक क्षेत्र से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। 

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6:30 बजे लखनऊ लौट आएंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का दिन लखनऊ और प्रयागराज में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। 

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply