TrendingUttar Pradesh

​बेसिक शिक्षा विभाग : 118 बीईओ का हुआ ट्रांसफर, आदेश न मानने वालों पर हो सकती है कार्रवाई

​बेसिक शिक्षा विभाग :  118 बीईओ का हुआ ट्रांसफर, आदेश न मानने वालों पर हो सकती है कार्रवाई

लखनऊ, अमृत विचार : बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। अपर शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को वर्तमान तैनाती वाले जनपद से स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है। आदेश के अनुसार स्थानांतरित बीईओ को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा।

शासनादेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराए बिना कार्यभार ग्रहण करें। स्थानांतरण आदेश का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित बीईओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को स्थानांतरित अधिकारियों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में कार्यमुक्त नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी। कार्यभार न छोड़ने पर वेतन भुगतान नहीं किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply