TrendingUttar Pradesh

​बाराबंकी : नगर पंचायत अध्यक्ष पर दस साल तक शारीरिक शोषण के आरोप

​बाराबंकी :  नगर पंचायत अध्यक्ष पर दस साल तक शारीरिक शोषण के आरोप

बाराबंकी, अमृत विचार : रामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष एक बार फिर चर्चा में हैं। कस्बे की एक महिला ने उन पर दस साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। आरोप यह भी कि अध्यक्ष उसका घर छीनने की साजिश रच रहे हैं। 

रामनगर कस्बा के एक वार्ड की रहने वाली महिला ने नगर पंचायत चेयरमैन रामशरण पाठक और उनके चार पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए करीब दस वर्षों से उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। कई बार मारपीट करने और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला का कहना है कि अध्यक्ष ने ही उसे नौकरी दिलवाई पर शोषण से आजिज आकर उसने नौकरी छोड़ दी। जिससे अब नगर पंचायत की ओर से उसका मकान अवैध बताते हुए बुलडोजर से गिराने की नोटिस दी जा रही है। उसने 1090 और 112 पर शिकायत करने का भी उल्लेख किया है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि वह शोषण से ऊब चुकी है, उसके बच्चे बड़े हो गए हैं। अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से रामनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इन आरोपों को चेयरमैन रामशरण पाठक ने विरोधियों की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि सारे आरोप मनगढ़ंत व निराधार हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply