TrendingUttar Pradesh

​बंदरों के आतंक की बड़ी खबर : बाराबंकी में बेकाबू हुए बंदर, एक दिन में 16 ग्रामीणों पर किया हमला

​बंदरों के आतंक की बड़ी खबर :  बाराबंकी में बेकाबू हुए बंदर, एक दिन में 16 ग्रामीणों पर किया हमला

निन्दूरा, बाराबंकी, अमृत विचार : कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के अंबरपुर समेत चार गांवों में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार को आक्रामक बंदरों ने 16 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अचानक हुए हमलों से बचने के लिए भागते समय एक बुजुर्ग महिला छत से नीचे गिर गईं। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी और जबड़े में गंभीर चोट आई है। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी घुंघटेर में चल रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक अंबरपुर, शंकरपुर, बलवंतपुर और भानमतिया गांव में पिछले करीब 10 दिनों में बंदरों के हमले में 24 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। दावा है कि पिछले एक महीने में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़कर एक हजार से अधिक हो गई है। बंदर घरों में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त करने के साथ ही महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बना रहे। शारदा नहर की पटरी से आनेजाने वाले राहगीरों पर भी बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। 

ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply