IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश… बिहार से लेकर उत्तराखंड तक जमकर बरसेंगे मेघ, जानें एमपी-राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है. सितंबर के पहले सप्ताह में औसत से कम बारिश हुई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ताजा पूर्वानुमान जारी किया गया है. दो स्थानीय मौसम प्रणाली एक्टिव हैं. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में आंधीतूफान के साथ बारिश हो सकती है.

​Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश… बिहार से लेकर उत्तराखंड तक जमकर बरसेंगे मेघ, जानें एमपी-राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद राज्य में 20 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

यूपी में वज्रपात, बिहार झारखंड में बारिश

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है. अगले दो तीन दिन तराई, मध्यांचल और पूर्वी भाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक आज बिहार के 17 जिलों में बारिश हो सकती है. अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. झारखंड में आज कहींकहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पंजाब से लेकर राजस्थान तक बिगड़ा मौसम

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज और 1820 सितंबर को अलगअलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आज से 17 सितंबर के बीच इन राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है. पश्चिमी राजस्थान में आज से 18 सितंबर और पूर्वी राजस्थान में 20 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मध्य और पश्चिम भारत में बरसात

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज से 20 सितंबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है. इस दौरान गरजचमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा में आज और कल कई स्थानों में बारिश हो सकती है. गुजरात और सौराष्ट्रकच्छ में आज कई जगहों पर बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश

उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और फिर 17 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज से 18 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 20 सितंबर तक बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में केरल, माहे और लक्षद्वीप में 20 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. केरल में आज और कल फिर 19 और 20 सिततंबर को भारी बारिश की संभावना है.

हिमाचल उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से 20 सितंबर तक तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज और कल यहां गरजचमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. जम्मूकश्मीर और आसपास के इलाकों में आज तेज हवाएं चल सकती हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply