BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

​Emmy Awards 2026: 78वें एमी अवॉर्ड्स में नोआ वायले-रिया सीहॉर्न बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस; देखें पूरी विनर लिस्ट

नई दिल्ली : टीवी और वेब सीरीज के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल 78वें एमी अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। इस बार अवॉर्ड्स में ‘द पिट’, ‘प्लूरिबस’ और ‘हैक्स’ जैसी सीरीज का दबदबा देखने को मिला। कई सितारों ने पहली बार एमी ट्रॉफी अपने नाम की, तो कुछ कलाकारों ने एक ही समारोह में दो बड़े पुरस्कार जीतकर सुर्खियां बटोरीं।

​Emmy Awards 2026: 78वें एमी अवॉर्ड्स में नोआ वायले-रिया सीहॉर्न बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस; देखें पूरी विनर लिस्ट

‘द पिट’ के नोआ वायले बने बेस्ट एक्टर

ड्रामा कैटेगरी में नोआ वायले ने ‘द पिट’ के लिए बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीता। वहीं, रिया सीहॉर्न ने ‘प्लूरिबस’ के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया। यह उनका पहला एमी अवॉर्ड बताया गया है।

सपोर्टिंग कैटेगरी में टॉम पेल्फ्री और एलिसन जैनी ने बाजी मारी। वहीं गेस्ट कैटेगरी में ‘द पिट’ के अर्नेस्ट हार्डन जूनियर और ‘पैराडाइज’ की शैलीन वुडली विजेता रहीं।

कॉमेडी में जीन स्मार्ट का जलवा

कॉमेडी कैटेगरी में जीन स्मार्ट ने ‘हैक्स’ के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। बेस्ट लीड एक्टर का पुरस्कार मैथ्यू राइस को ‘विडोज बे’ के लिए मिला।

खास बात यह रही कि मैथ्यू राइस ने इसी समारोह में लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में भी बड़ा पुरस्कार अपने नाम किया। उन्हें ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए बेस्ट लीड एक्टर का सम्मान मिला।

ये रहे बड़े विजेता

ड्रामा कैटेगरी

  • बेस्ट लीड एक्टर — नोआ वायले, ‘द पिट’
  • बेस्ट लीड एक्ट्रेस — रिया सीहॉर्न, ‘प्लूरिबस’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर — टॉम पेल्फ्री, ‘टास्क’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस — एलिसन जैनी, ‘द डिप्लोमैट’
  • बेस्ट गेस्ट एक्टर — अर्नेस्ट हार्डन जूनियर, ‘द पिट’
  • बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस — शैलीन वुडली, ‘पैराडाइज’

कॉमेडी कैटेगरी

  • बेस्ट लीड एक्टर — मैथ्यू राइस, ‘विडोज बे’
  • बेस्ट लीड एक्ट्रेस — जीन स्मार्ट, ‘हैक्स’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर — स्टीफन रूट, ‘विडोज बे’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस — हैना एनबाइंडर, ‘हैक्स’
  • बेस्ट गेस्ट एक्टर — रॉब रेनर, ‘द बेयर’
  • बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस — बेट्टी गिलपिन, ‘विडोज बे’

लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज

  • बेस्ट लीड एक्टर — मैथ्यू राइस, ‘द बीस्ट इन मी’
  • बेस्ट लीड एक्ट्रेस — सैली फील्ड, ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर — डेविड हार्बर, ‘डीटीएफ सेंट लुइस’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस — लिंडा कार्डेलिनी, ‘डीटीएफ सेंट लुइस’

इसके अलावा ‘द ट्रेटर्स’ ने रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज, ‘द मपेट शो’ ने वैरायटी स्पेशल और ‘साउथ पार्क’ ने आउटस्टैंडिंग एनिमेटेड प्रोग्राम का पुरस्कार जीता।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply