India

​UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट आज, किसानों के लिए सस्ता लोन, जवानों के मानदेय, 5 लाख के कैशलेस इलाज की सुविधा सहित 18 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

UP Cabinet Meeting Decision: उत्तर प्रदेश में आज 15 सितंबर को योगी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट में पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी सहित 18 प्रस्तावों पर मुहर ​लग सकती है। 

​UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट आज, किसानों के लिए सस्ता लोन, जवानों के मानदेय, 5 लाख के कैशलेस इलाज की सुविधा सहित 18 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

40 हजार पीआरडी जवानों को मिल सकता है लाभ

जानकारी के अनुसार आज होने वाली की कैबिनेट में आज 40 हजार पीआरडी जवानों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। 

कोटेदारों पर अतिरिक्त मार्जिन पर हो सकता है फैसला

जवानों के ​कैशलेस इलाज के अलावा आज की कैबिनेट में कोटेदारों को 25 रुपये प्रति  क्विंटल अतिरिक्त मार्जिन देने पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा नई खिलौना प्रोत्साहन नीति को भी मिल सकती है। तो वहीं अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए 65 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भी आज कैबिनेट में रखा जाएगा। 

सूत्रों के अनुसार किसानों को 6% ब्याज पर 6 लाख तक दीर्घकालिक कर्ज की योजना का प्रस्ताव पेश होने की संभावना है। 

किसानों को सस्ता दीर्घकालिक लोन

ऐसी जानकारी है कि किसानों से जुड़ा एक प्रस्ताव भी बैठक में रखा जा सकता है। इसमें किसानों को मात्र 6 फीसदी ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक कर्ज देने की योजना शामिल है। ये लोन लंबे समय के लिए दिया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर तय नियमों के मुताबिक किसान इसका लाभ उठा सकेंगे। 

नई खिलौना नीति को मंजूरी

कैबिनेट में नई खिलौना प्रोत्साहन नीति का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें राज्य में खिलौना क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। ये उन लोगों के लिए विशेष खास होगा जो खिलौना बनाने के काम से जुड़े हैं या इस क्षेत्र में कारोबार शुरू करना चाहते हैं। 


 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply