Gurugram Hit and Run Biker Siya: के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिटएंडरन मामले में अब घायल महिला बाइकर सिया का बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी कल्याण बैंसला ने एक टीवी में दावा किया था कि उसने सिया को जानबूझकर टक्कर नहीं मारी। अब ने आरोपी के इस बयान को खारिज करते हुए उस पर झूठी हमदर्दी दिखाने का आरोप लगाया है। सिया ने जारी कर कहा कि अगर आरोपी को सच में उनकी हालत की चिंता थी, तो उसे हादसे के बाद मौके पर रुककर उनकी मदद करनी चाहिए थी। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद वहां रुकने के बजाय आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान से गिरफ्तार
गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक सवार महिला को कार से टक्कर मारने के बाद फरार चल रहे आरोपी कल्याण बैंसला को गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा रविवार सुबह हुआ था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे राजस्थान के दौसा से पकड़ लिया।



