
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के मदारीपुर गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक पतिपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मृत मिले। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय आशीष प्रजापति और उसकी 30 वर्षीय पत्नी क्षमता प्रजापति घर के एक कमरे में मृत मिले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी बख्शी का तालाब, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेरकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम कमरे और आसपास के स्थानों से साक्ष्य जुटाने में लगी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को नीचे नहीं उतारा है और मौके की जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है



