
बख्शी का तालाब/लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में मंगलवार दोपहर पतिपत्नी की मौत से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौटे उनके 10 वर्षीय बेटे और आठ वर्षीय बेटी ने मातापिता को मृत अवस्था में देखा। बच्चों की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मदारीपुर निवासी आशीष प्रजापति घर के अंदर मृत मिले, जबकि उनकी पत्नी छमता चारपाई पर मृत अवस्था में मिलीं। प्रारंभिक जांच में दंपती के बीच पूर्व से पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों ने बताया कि आशीष प्रजापति का विवाह 15 वर्ष पूर्व अमानीगंज के भवानीपुर की रहने वाली छमता से हुआ थ । पतिपत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जो पुलिस तक भी पहुंचा था। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार बीचबचाव करने पहुंचे लोगों पर भी पत्नी नाराज हो जाती थीं, जिसके चलते गांव के लोग दंपती के घरेलू मामलों से दूरी बनाए रखते थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। इसके बाद आशीष राजमिस्त्री का काम करने गांव से बाहर गया था।
ग्रामीणों की आशंका है कि लंच में लौटने पर उसने पत्नी को मृत अवस्था में देखा होगा और इसके बाद डरकर य मानसिक आघात में उसने भी यह कदम उठाया होगा। सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी बीकेटी और प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद दोनों बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है।



