TrendingUttar Pradesh

​हरदोई में खौफनाक वारदात : प्रेम-प्रसंग के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, चाकू से काटा सिर, इलाके में सनसनी

​हरदोई में खौफनाक वारदात : प्रेम-प्रसंग के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, चाकू से काटा सिर, इलाके में सनसनी

हरदोई, अमृत विचार। यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामले आया है, यहां प्रेमप्रसंग के शक में एक पति ने किराए के मकान में सो रही पत्नी की चाकू से गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस तरह की सनसनीखेज़ वारदात से पूरा शहर सहम उठा। इसका पता होते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में छानबीन करने के साथ ही अपना जुर्म कुबूल कर चुके पति को हिरासत में ले कर उससे पूछताछ कर दी है। मामला शहर के इस्लाम नगर टिलिया का बताया गया है। 

जैसा कि बताया गया है कि शहर के मोहल्ला वैटगंज निवासी परवेज़ 28 वर्षीय पत्नी नगमा के साथ करीब डेढ़ महीनें से इस्लामनगर टिलिया में महताब के मकान में किराए पर रह रहा था, वहीं बगल वाले कमरें में परवेज की बहन ज़ुबीना रहती है। ज़ुबीना के मुताबिक बुधवार की तड़के सुबह उसे परवेज़ ने फोन पर बताया कि उसने नगमा का गला काट दिया, इतना सुनते ही ज़ुबीना सन्न रह गई, उसके हाथपांव कांपने लगे। 

परवेज के कमरें में देखा गया कि खून से लथपथ नग़मा का धड़ और उसका सिर अलग पड़ा था। इस सनसनीखेज़ वारदात की खबर सुनते ही वहां भीड़ लग गई। पुलिस की पकड़ में आए परवेज़ ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। ज़ुबीना ने बताया कि परवेज़ को शक था कि उसकी पत्नी नग़मा का नाज़िम नाम के किसी बाहरी युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है,उसी के चलते अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरु कर दी है,वहीं फोरेंसिक टीम वारदात से जुड़े क्लू ढूंढने में जुटी है।

रिश्ते में नग़मा का चाचा था परवेज़! प्रेमप्रसंग में की थी शादी

वारदात के बात सामने आया है कि परवेज और नगमा के बीच चाचाभतीजी का रिश्ता था, लेकिन दोनों के बीच ऐसा प्रेमप्रसंग शुरू हुआ तो दोनों ने शादी करने की ठान ली, जबकि घर वालों के अलावा सारे नातेरिश्तेदार उनके फैसले से नाखुश थे, लेकिन फिर भी उन दोनों ने अपनी मर्ज़ी के आगे किसी की नहीं सुनी और  करीब 12 साल पहले शादी कर चाचाभतीजी का रिश्ता  पतिपत्नी में बदल कर हर एक को चौंका दिया। 

आखिर कानों तक क्यों नहीं पहुंची चीखने की आवाज़?

महताब के जिस मकान में नग़मा और परवेज़ किराए पर रह रहे थे,उसी मकान में परवेज़ की छोटी बहन ज़ुबीना और बहनोई गुलफाम रहता है। दोनों के कमरें अगलबगल है। जैसा कि ज़ुबीना ने पुलिस को बताया था कि दरवाज़ा बंद होने और पंखे की आवाज़ के आगे उसे कुछ सुनाई नहीं दिया,लेकिन क्या मुमकिन है कि चाकू से गला रेतने से कोई चीखाचिल्लाया नहीं होगा ? और अगर चीखताचिल्लाया तो बगल का कमरा क्या साउंड प्रूफ था,जहां किसी तरह की आवाज़ नहीं सुनाई दी ? पुलिस ज़ुबीना से इसी तरह के सवारो़ का जवाब मांग रही है।

आपसी झगड़े के चलते बेंच दिया था घरमकान

पेशे से ड्राइवर परवेज़ का वैटगंज में अपना पुश्तैनी मकान था,लेकिन आए दिन आपसी झगड़े के चलते उसने अपना हिस्सा बेंच दिया और बहन के कहने पर उसके बगल का कमरे में किराए पर रहने लगा था। कुछ लोगों का कहना था कि परवेज़ के साथ मिल गई तो रोज़ी, नहीं मिली तो रोज़ा’ जैसा हाल था। उसके पास मुस्तकिल कामधंधा नहीं था,उसी वजह से वह डिप्रेशन में भी रहता था।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply