TrendingUttar Pradesh

​Gorakhpur News : गोरखपुर को CM योगी ने दी 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, कल्याण मण्डपम् का किया उद्घाटन

​Gorakhpur News : गोरखपुर को CM योगी ने दी 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, कल्याण मण्डपम् का किया उद्घाटन

गोरखपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में ₹40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही एक कल्याण मण्डपम् का भी उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब अच्छे लोग चुने जाते हैं तो अच्छा परिणाम भी इसी रूप में आता है। 

संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज से कुछ महीने पहले इस क्षेत्र में 1.5 या 2 मीटर का गड्डा रहा होगा, कूड़ा पड़ा रहा होगा। गंदगी रही होगी मगर अब इसमें शानदार बाउंड्री हो गई है और उसके ऊपर यह शानदार कल्याम मंडपम् बनकर तैयार हो गया है। 

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2100168021553910094

उद्घाटन समारोह को संबोधधित करते हुए मुख्यमंत्री पूर्व की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि जगह वही है बस लोग बदले हैं। लोगों के बदल जाने से कैसे परिवर्तन होता है, आज वो परिवर्तन उर्वरक नगर मंडल में हम सभी को देखने को मिल रहा है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply