India

​हरमनप्रीत कौर से हैंडशेक विवाद के बीच निगार सुल्ताना का बड़ा फैसला, इस इवेंट के बाद छोड़ेंगी कप्तानी!

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर से हैंडशेक नहीं करने के बाद विवादों में आईं निगार को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही बांग्लादेश की T20I कप्तानी से हटने वाली हैं।

​हरमनप्रीत कौर से हैंडशेक विवाद के बीच निगार सुल्ताना का बड़ा फैसला, इस इवेंट के बाद छोड़ेंगी कप्तानी!

एशियन गेम्स के बाद कप्तानी छोड़ेंगी Nigar Sultana

रिपोर्ट के मुताबिक निगार सुल्ताना ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। वह 2026 एशियन गेम्स के बाद T20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ देंगी।

निगार का फोकस अब अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ज्यादा रखने का है। हालांकि वह टीम के लिए ODI क्रिकेट में अपना योगदान जारी रख सकती हैं। ऐसे में एशियन गेम्स T20I कप्तान के रूप में उनका आखिरी बड़ा इवेंट होगा।

हरमनप्रीत से हैंडशेक नहीं करने पर हुआ था विवाद

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से पहले टॉस के बाद निगार सुल्ताना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया था। इस घटना ने काफी ध्यान खींचा था।

इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया था कि हैंडशेक नहीं करने का फैसला निगार का व्यक्तिगत फैसला था और बोर्ड ने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था। बोर्ड ने सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की बात भी कही थी।

कप्तानी पर पहले ही उठने लगे थे सवाल

हैंडशेक विवाद के बाद निगार सुल्ताना की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठे थे। BCB महिला समिति के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू ने कहा था कि एशियन गेम्स के बाद निगार की कप्तानी पर फैसला लिया जाएगा और उनके प्रदर्शन तथा मिली शिकायतों को भी देखा जाएगा। भारत ने एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब निगार के T20I कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद बांग्लादेश महिला टीम में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply