India

​अक्टूबर में आ रही Hyundai की नई SUV! Bayon का पहला लुक रिवील, दमदार डिजाइन ने खींचा ध्यान

Hyundai की SUV लाइनअप में जल्द एक और नया मॉडल जुड़ने वाला है. कंपनी ने भारत के लिए आने वाली Bayon SUV की पहली झलक दिखा दी है. Hyundai ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के स्केच जारी किए हैं, जिससे इस नई SUV के लुक और केबिन की पहली जानकारी सामने आ गई है. कंपनी इसे आने वाले फेस्टिव सीजन में बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. खास बात यह है कि Bayon को Hyundai की मौजूदा Venue और Creta के बीच जगह मिल सकती है. ऐसे में कंपनी की SUV रेंज में ग्राहकों के पास एक और ऑप्शन जुड़ जाएगा.

​अक्टूबर में आ रही Hyundai की नई SUV! Bayon का पहला लुक रिवील, दमदार डिजाइन ने खींचा ध्यान

पहली नजर में कैसी दिखती है Bayon?

के जारी किए गए स्केच से पता चलता है कि Bayon को काफी दमदार SUV लुक दिया गया है. इसमें सीधा और ऊंचा SUV प्रोफाइल देखने को मिलता है. बोनट को स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है, जबकि फेंडर पर उभरे हुए हिस्से SUV को ज्यादा मजबूत लुक देते हैं.इसके फ्रंट की सबसे खास चीज Hyundai की नई HEdge लाइटिंग सिग्नेचर है. यही डिजाइन एलिमेंट Bayon को सामने से अलग पहचान देने वाला है. इसके साथ नीचे की तरफ मजबूत बॉडी एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसके SUV को और शानदार बनाते हैं.

यानी पहली झलक में Hyundai ने Bayon को ऐसी डिजाइन देने की कोशिश की है, जो शहर में चलाने के लिए मॉडर्न लगे और साथ ही एक बड़ी SUV वाला रोड प्रेजेंस भी दे.

अंदर से भी मिलेगा नया अंदाज

का केबिन भी काफी मॉडर्न रखा गया है. Hyundai के मुताबिक, इसका इंटीरियर आज की शहरी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. केबिन में टेक्सचर्ड सरफेस के साथ एक बड़ा ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो सेंटर कंसोल की तरफ फैला हुआ नजर आता है.

कंपनी का फोकस यहां सिर्फ लुक पर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और आसान इस्तेमाल पर भी है. यानी रोजाना शहर में कार चलाने वाले लोगों को ध्यान में रखकर केबिन को प्रैक्टिकल बनाने की कोशिश की गई है.

डिजाइन में Hyundai का नया फॉर्मूला

Bayon को Hyundai की Art of Steel डिजाइन लैंग्वेज के तहत तैयार किया गया है. इसमें बॉडी पर उभरे हुए स्कल्प्टेड हिस्से और शार्प कैरेक्टर लाइन देखने को मिलती हैं.

Hyundai का कहना है कि Bayon को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें SUV की मजबूती और दमदार लुक मिले, लेकिन इसका साइज और डिजाइन शहर में रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए भी सुविधाजनक रहे.

इंजन को लेकर अभी सस्पेंस

अभी Hyundai ने भारत में आने वाली Bayon के इंजन की पूरी जानकारी नहीं दी है. हालांकि, इसमें 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी फैक्ट्रीफिटेड CNG वर्जन भी पेश कर सकती है. फिलहाल इंजन की पावर, गियरबॉक्स और माइलेज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

कीमत और फीचर्स की जानकारी बाद में

Hyundai ने अभी Bayon के सभी फीचर्स, वेरिएंट्स, इंजन ट्यूनिंग और कीमत का खुलासा नहीं किया है. इनकी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है.फिलहाल इतना साफ है कि Bayon के आने से Hyundai की SUV लाइनअप और मजबूत होगी. Venue और Creta के बीच जगह बनाने वाली यह नई SUV फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के सामने आएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply