TrendingUttar Pradesh

​PM Modi Birthday : काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजे मंत्र, CM योगी ने किया महाभिषेक; राजनाथ-नायडू समेत दिग्गजों ने की प्रार्थना

​PM Modi Birthday : काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजे मंत्र, CM योगी ने किया महाभिषेक; राजनाथ-नायडू समेत दिग्गजों ने की प्रार्थना

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजाअर्चना की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत महाभिषेक किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपी नेता चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

CM योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का महाभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शनपूजन किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। मंदिर में विधिवत पूजाअर्चना के बाद देश की प्रगति और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी प्रार्थना की गई।

राजनाथ सिंह ने PM मोदी के लिए की प्रार्थना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इसी अवसर पर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने बताया कि मंदिर में विधिवत पूजा संपन्न हुई। सभी ने भगवान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके साथ ही देश के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी प्रार्थना की गई।

काशी में PM मोदी के जन्मदिन पर धार्मिक आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का वाराणसी से लंबे समय से राजनीतिक जुड़ाव रहा है, ऐसे में काशी में उनके जन्मदिन को लेकर विशेष आयोजन किए गए। इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजाअर्चना की गई। मंदिर में नेताओं ने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ देश की प्रगति की कामना की।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply