India

​Kaushambi Love Story: प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने में पंचायत के बाद करा दी शादी

Kaushambi Love Story: के कौशांबी में प्रेमीप्रेमिका की शादी का मामला चर्चा में है। प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की करा दी गई। शादी के बाद दोनों को खुशीखुशी विदा कर दिया गया।

​Kaushambi Love Story: प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने में पंचायत के बाद करा दी शादी

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव का है। कौशांबी थाना क्षेत्र के जाठी गांव निवासी आकाश दिवाकर की रिश्तेदारी शेरगढ़ गांव में है। करीब तीन साल पहले इसी गांव में उसकी मुलाकात सलोनी दिवाकर से हुई थी। धीरेधीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता में बदल गया। दोनों अक्सर एकदूसरे से चोरीछिपे मिलते थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की पाबंदियों के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था।

चाची के घर जाने का बहाना बनाकर पहुंचा था युवक

मंगलवार शाम आकाश अपने घरवालों से चाची के घर शेरगढ़ जाने की बात कहकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। रात में ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। मौके पर तनाव की स्थिति बनने के बाद पुलिस को सूचना दी गई और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बुधवार सुबह दोनों पक्षों के परिजन थाने पहुंचे। यहां परिवारों के बीच काफी देर तक बातचीत और पंचायत चली। आखिरकार दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए।

ये भी पढ़ें: 

परिवार की सहमति से हुई शादी

परिजनों की रजामंदी के बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद प्रेमी युगल को परिजनों ने खुशीखुशी विदा कर दिया। परिवारों की सहमति होने के कारण पुलिस ने मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। बताया जा रहा है कि युवक की ग्रामीणों से कहासुनी और परिवारों के बीच हुई तनातनी के बाद मामला थाने तक पहुंचा था। हालांकि, आखिर में दोनों परिवारों की सहमति से मामला सुलझ गया और प्रेमी जोड़े की शादी हो गई। फिलहाल यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply