TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ पुलिस लाइंस में 24 घंटे खुलेगा हाई-टेक जिम, जानिए क्या होंगी सुविधाएं

​लखनऊ पुलिस लाइंस में 24 घंटे खुलेगा हाई-टेक जिम, जानिए क्या होंगी सुविधाएं

सुलतानपुर, अमृत विचार। पुलिसकर्मियों की फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए रिजर्व पुलिस लाइंस में अत्याधुनिक वातानुकूलित जिम तैयार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. तन्वी जायसवाल ने गुरुवार को फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया।

इन सुविधाओं से होगा लैस 

जिम में चेस्ट प्रेस, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन समेत आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की व्यवस्था भी की गई है। खास बात यह है कि जिम 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार इसका उपयोग कर सकेंगे। 

एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक रूप से मजबूत रहना भी जरूरी है। नियमित व्यायाम तनाव कम करने और कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद करता है। जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत की गई पहल

उन्होंने इसे ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ और सक्रिय रखने की पहल बताया। उद्घाटन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply