TrendingUttar Pradesh

​भूजल स्रोतों की जांच में यूपी देश में नंबर-1, 94.39% लक्ष्य पूरा; राष्ट्रीय औसत से करीब 44% आगे

​भूजल स्रोतों की जांच में यूपी देश में नंबर-1, 94.39% लक्ष्य पूरा; राष्ट्रीय औसत से करीब 44% आगे

लखनऊ, अमृत विचार : भूजल स्रोतों की गुणवत्ता व स्थिति की निगरानी को किए जा रहे परीक्षण में उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से वित्तीय वर्ष 202627 की पहली छमाही के लिए निर्धारित 48,055 स्रोतों के परीक्षण लक्ष्य के मुकाबले प्रदेश में 45,361 स्रोतों की जांच पूरी हो चुकी है। 15 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार यह लक्ष्य का 94.39 प्रतिशत है।

भूजल स्रोतों के साथ भूमिगत व ओवरहेड टंकियों तथा पानी के अन्य स्रोतों की भी राज्य और जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं में जांच की जा रही है। यूपी जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार ने कहा कि भूजल स्रोतों का नियमित परीक्षण पेयजल की गुणवत्ता और जल स्रोतों की स्थिति की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि जल स्रोतों की गुणवत्ता, सोर्स सस्टेनेबिलिटी और गहन निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। यूपी जल निगम ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता एवं राज्य प्रयोगशाला प्रमुख ज्ञानेंद्र कुमार चौधरी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 94.39 प्रतिशत उपलब्धि राष्ट्रीय औसत 50.46 प्रतिशत से करीब 44 प्रतिशत अधिक है। राज्यवार उपलब्धि में यूपी के बाद पंजाब और आंध्र प्रदेश 83.46 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। उत्तराखंड 82.30 प्रतिशत के साथ चौथे और केरल 81.13 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पांचवें स्थान पर है।

अब 2,694 स्रोतों की जांच शेष

प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए अब 2,694 स्रोतों की जांच शेष है। पहली छमाही में ही 94 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा होने के बाद शेष स्रोतों की जांच पूरी करने की प्रक्रिया जारी है। विभाग के मुताबिक नियमित परीक्षण से जल स्रोतों की गुणवत्ता और उनकी स्थिरता की निगरानी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply