IndiaUttar Pradesh

​Saharanpur Crime News: प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला दबाकर मार डाला फिर मां के साथ शव नहर में फेंका

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र के सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी मोहित ने की थी. आरोप है कि कई वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंध से छुटकारा पाने के लिए मोहित ने ज्योति को अपने घर की छत पर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने अपनी मां ओमवती को घटना की जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि इसके बाद मांबेटे ने मिलकर शव को बाइक से ले जाकर साखन नहर में फेंक दिया.

​Saharanpur Crime News: प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला दबाकर मार डाला फिर मां के साथ शव नहर में फेंका

पुलिस ने मामले में मोहित पुत्र घसीटू और उसकी मां ओमवती पत्नी घसीटू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मोहित की निशानदेही पर मृतका का टूटा हुआ वीवो मोबाइल फोन और शव को नहर तक ले जाने में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है. पुलिस ने मोहित की निशानदेही पर मृतका का टूटा मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है. बाइक का नंबर UP11 DB3290 बताया गया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

क्यों बनाया हत्या का प्लान?

एसपी देहात मयंक पाठक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मोहित ने ज्योति के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात बताई. पुलिस का दावा है कि अब मोहित अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था. आरोप है कि मोहित को डर था कि ज्योति के साथ उसके पुराने संबंधों की जानकारी सामने आने पर उसकी प्रस्तावित शादी और परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है. पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से उसने ज्योति से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई.

छत पर बुलाकर दबा दिया गला

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को मोहित ने ज्योति को अपने घर की छत पर बुलाया. वहां पहुंचने के बाद उसने कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन ले लिया और उसे बंद कर दिया. इसके बाद उसका गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद मोहित ने कुछ समय तक शव को वहीं रखा और फिर अपनी मां ओमवती को जगाकर पूरी घटना बताई. आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ओमवती ने भी बेटे का साथ दिया और शव को ठिकाने लगाने में मदद की.

नहर में फेंका शव

जांच के मुताबिक, मांबेटे ने शव को बाइक पर बीच में बैठने की स्थिति में रखा और ऊपर से कपड़ा डाल दिया. इसके बाद दोनों साखन नहर पहुंचे और शव को पानी में फेंक दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मकसद शव को पानी के बहाव में बहाकर हत्या के सबूत मिटाना था. हालांकि, शव पानी में बहने के बजाय नहर के किनारे ही रह गया और अगले दिन बरामद हो गया.

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में उसकी पहचान ज्योति के रूप में हुई. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मोहित को अतर सिंह फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया, जबकि ओमवती को उसके घर से पकड़ा गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply