Aaj Ka Mausam: मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां धीरेधीरे अनुकूल हो रही हैं, लेकिन इसकी वापसी से पहले मौसम विभाग की ओर एक बार फिर से कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. आईएमडी के अनुसार, आज यानी 19 सितंबर को यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में प्रचंड बरसात हो सकती है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. राज्य में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राज्य में कल भी आंशिक रूप से बादलों का डेरा रहेगा. इसके बाद 21, 22, 23 और 24 तारीख को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा.
यूपी में येलो अलर्ट, बिहारझारखंड में आंधीबारिश
उत्तर प्रदेश में अभी मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है. आज प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, महामाया नगर, मोरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई और झांसी में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है. बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. झारखंड में आठ जिलों में भारी बारिशआंधी का अलर्ट है.
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में अलगअलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी राजस्थान में आज से 22 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी आज से 24 सितंबतर तक व्यापक वर्षा हो सकती है. छत्तीसगढ़ में भी आज से 24 सितंबर तक बारिश हो सकती है. 22 से 24 सितंबर के बीच यहां भारी बारिश हो सकती है. गुजरात में आज कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश का दौर
उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 23 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 सितंबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 24 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तर व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में आज से 24 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में बारिशतूफान की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.



